राजसमंद नगर परिषद द्वारा फव्वारा चौक पर लगाया गया रावण का पुतला। जिसके बाद बनावट को लेकर व्यापारियों ने नाराजगी जताई।
राजसमंद नगर परिषद द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव इस बार विवादों में फंस गया। मेला ग्राउंड स्थित बालकृष्ण स्टेडियम में बनाए गए 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले को लेकर नागरिकों ने आपत्ति जताई। मामला तब बिगड़ गया जब रावण के पुतले के मुंह में सिगरेट लगाई गई। आपत्त
जैसे ही इसकी जानकारी नागरिकों और व्यापारियों को हुई, उन्होंने इसे परंपरा और धार्मिक भावनाओं के विपरीत बताया। लोगों ने कहा कि दशहरे पर रावण दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है, ऐसे में सिगरेट दिखाकर इस परंपरा का मजाक बनाया जा रहा है।
फव्वारा चौक पर नया विवाद
आज दशहरे के दिन राजनगर फव्वारा चौक पर बनाए गए रावण के पुतले को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया। पुतले की ऊंचाई, कपड़े, मुकुट और चेहरे की बनावट को लेकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने नाराजगी जताई।
व्यापारियों का कहना है –

परिषद ने परंपरा का मजाक बनाते हुए नाम मात्र का पुतला खड़ा कर दिया है।

परिषद पर लगा लापरवाही का आरोप
व्यापारियों ने परिषद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा –

दशहरे जैसे बड़े त्योहार पर बच्चों और लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने वाले पुतले को लापरवाही से तैयार किया गया।

नागरिकों ने चेतावनी दी

यदि पुतले में तुरंत सुधार नहीं किया गया तो वे रावण दहन का विरोध करेंगे और शाम को कार्यक्रम नहीं होने देंगे।

आयुक्त मौके पर पहुंचे, सुधार के निर्देश
विवाद बढ़ने पर नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय मौके पर पहुंचे और ठेकेदार को बुलाकर तुरंत पुतले को सुधारने के निर्देश दिए। वहीं नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि पुतले में सुधार नहीं किया गया तो वे शाम को रावण दहन नहीं होने देंगे। इस दौरान व्यापारी प्रतिनिधि नर्मदा शंकर पालीवाल सहित आस पास के व्यापारी फव्वारा चौक इकट्ठा हो गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments