सीकर में जानबूझकर बोलेरो से कुचलकर सांड को मारने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक पुलिस से बचने के लिए महिलाओं के कपड़े पहनकर खेत में छुपे हुए थे।
पुलिस दोनों को दबोचकर महिलाओं के कपड़े में ही लेकर बाजार में आई और मुंडन कर जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों ने आरोपियों को फांसी देने के नारे लगाए। दोनों आरोपी हाथ जोड़कर माफी मारते नजर आए।
सांड की मौत की घटना मंगलवार शाम (1 अक्टूबर) नेछवा थाना इलाके की है। दोनों घटना के बाद से फरार थे।
सबसे पहले देखिए- आरोपियों के जुलूस की 3 PHOTOS…
1. हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे आरोपी

2. दोनों आरोपियों का का आधा सिर मुंडवाया

3. आरोपियों को फांसी देने की मांग

आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर भीड़ इक्ट्ठा हो गई और नारेबाजी की।
पुलिस से बचने महिलाओं के कपड़े पहनकर छुपे लक्ष्मणगढ़ डीएसपी दिलीप कुमार और नेछवा SHO कृतिका सोनी ने बताया- सुजानगढ़ इलाके में एक खेत में दबिश देकर दोनों आरोपी शिवराज (26) निवासी नेछवा और प्रेमचंद (40) निवासी सुजानगढ़ को गिरफ्तार किया।
आरोपी नेछवा से सुजानगढ़ भागे थे और एक खेत में महिलाओं के पकड़े पहनकर छुपे थे। उन्हें लगा था कि महिलाओं के कपड़े में होने के कारण वे पुलिस से बच जाएंगे। टेक्निकल सोर्सेस और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने दोनों को पकड़ा।

घटना वाले दिन 1 अक्टूबर की फोटो। दोनों आरोपी जानबूझकर गाड़ी से सांड को टक्कर मारते हुए। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
आरोपियों को फांसी देने की मांग आरोपियों का नेछवा शहर के बाजार में जुलूस निकाला गया। दोनों को देखने काफी भीड़ लग गई। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की। आरोपियों ने जिस गाड़ी से सांड को मारा, उसे पहले ही जब्त कर लिया गया था।
…………………………
ये खबर भी पढ़ें-
बारात में आए युवकों ने बोलेरो से सांड को कुचला,VIDEO:गाड़ी का हिस्सा टूटने पर हुए गुस्सा; पीछा कर गर्दन पर चढ़ाई गाड़ी, मौत

सीकर में बारात में आई एक बोलेरो गाड़ी को सांड ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण गाड़ी का आगे का हिस्सा थोड़ा टूट गया। (पढ़ें पूरी खबर)
नाबालिग को छेड़ने वाला वाला सड़क पर घिसटता हुआ चला,VIDEO:धर्म-परिवर्तन, निकाह करने का दबाव बनाया था; अब तक 5 पकड़े जा चुके, 1 थाने का हिस्ट्रीशीटर

टोंक में कोचिंग संस्थान से घर जा रही 13 साल की नाबालिग को निकाह न करने पर तेजाब फेंकने की धमकी देने, धर्म-परिवर्तन का दबाव बनाने और कोचिंग संचालक को पीटने वाला आरोपी सड़क पर घिसटता हुआ चलता नजर आया। पुलिस जब इन तीनों आरोपियों को मौका मुआयना कराने लेकर गई तो लोगों ने पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाए। (पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments