☜ Click Here to Star Rating



अस्पताल में भर्ती घायल जावेद के पैर में लगी चोट।

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भाकडोजी में पुरानी रंजिश को लेकर अपने दो सालों के साथ घर लौट रहे युवक पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, जबकि उसके दोनों सालों को भी च

.

हमलावर युवक का पिस्टल भी अपने साथ ले गए। 9 महीने पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हो चुका है। जिसमें दोनों तरफ से पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। घायल युवक के साले की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रास्ते में हुआ झगड़ा

गांव रसगन तहसील नौगांवा जिला अलवर राजस्थान निवासी हमजा ने बताया कि गांव भाकडोजी में उसकी ससुराल है। 5 सितंबर को वह अपनी ससुराल आया हुआ था और अपने दो सालों जावेद और जुनैद के साथ गांव के स्कूल में वॉलीबॉल खेलने के लिए गए थे।

जब दोपहर करीब 12 बजे वह वापस घर लौट रहे थे, उसी दौरान रास्ते में अब्बास, जाफर, मौहम्मद वसीम और हाकम ने रास्ता रोक लिया और लाठी- डंडों से तीनों के ऊपर हमला कर दिया। आरोप है कि जब जुनैद अपनी जान बचाकर भागने लगा तो आरोपियों ने अपनी क्रेटा गाड़ी से जुनैद को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

लाइसेंसी पिस्टल ले जाने का आरोप

शिकायतकर्ता हमजा ने बताया कि उनका साला जुनैद अपने व्यापार और आत्मरक्षा के लिए एक लाइसेंसी पिस्तौल रखते हैं। जब आरोपियों ने जुनैद को टक्कर मारी तो उनकी पिस्तौल नीचे गिर गई। जिसे आरोपी अपने साथ गए। देखते ही देखते आरोपियों ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को बुला लिया और तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस झगड़े में जुनैद के सिर में गंभीर चोट आई है। जिसका इलाज गुरुग्राम के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading