राजस्थान में इस मानसून सीजन में जुलाई में कुल 285MM बारिश हुई है। जो पिछले 69 साल में जुलाई की सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है।
इससे पहले साल 1956 में जुलाई में सर्वाधिक 308MM बारिश हुई थी। मौसम केंद्र जयपुर ने शुक्रवार को 6 जिलों में मध्यम से तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आज तेज बरसात की चेतावनी के बीच 12 जिलों में स्कूलों की छुट्टी है।
मौसम केंद्र के अनुसार अगस्त में भी सामान्य से अधिक बारिश (जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर) का अनुमान जताया है

आर्मी पहुंची, बांध के गेट खोले
वहीं, गुरुवार को धौलपुर में आर्मी को बुलाया गया। चंबल नदी के कारण कई इलाके डूब गए हैं। यहां से रेस्क्यू किया जा रहा है। पार्वती बांध के भी 4 गेट खोले गए हैं।
जयपुर में गुरुवार को झमाझम बारिश होती रही। खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में खुले मेनहोल में बाइक सहित गिरने से युवक की मौत हो गई।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से बारिश
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून की ट्रफ लाइन अभी श्रीगंगानगर, रोहतक से होकर गुजर रही है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन साउथ-वेस्ट राजस्थान के अपर लेवल पर बना हुआ है।
इस सिस्टम के असर से राजस्थान में कल बीकानेर संभाग में बारिश होने का अनुमान है। जबकि शेष राजस्थान में मौसम ड्राय रह सकता है।
आफत की बारिश…

बीसलपुर बांध के 4 गेट खोलकर प्रति सेकंड 48 हजार 80 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र में बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए सेना की टीम रवाना हुई। इससे पहले धौलपुर पहुंची सेना की टीम ने कलेक्टर और एसपी के साथ बैठक की थी।

हनुमानगढ़ के नोहर में गुरुवार शाम गुरुद्वारा मार्ग पर तेज बहाव में बाइक पर सवार दो युवक गिर गए। इसके बाद उनकी बाइक बहने लगी।

कोटा में सरकारी कॉलेज की जर्जर बिल्डिंग के कारण छात्र-छात्राओं ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स हेलमेट पहनकर और छाता लेकर कॉलेज पहुंचे।

धौलपुर में पार्वती बांध के सीजन में चौथी बार गेट खुले हैं। शाम 6:30 बजे बांध के चार गेट खोलकर 4401 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

भरतपुर में नगर निगम कमिश्नर श्रवण विश्नोई ने बारिश के दौरान शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान एक नाले में पत्थरों के कारण अवरुद्ध पानी को देखा और तुरंत गाड़ी से उतरकर नाले से पत्थर और कचरा हटाया।

अलवर के सिलीसेढ़ में आसपास के पहाड़ों से तेजी से पानी आ रहा है। बख्तपुरा गांव की पुलिया से निकल रही नदी में तेजी से पानी बह रहा है। यह पानी सिलीसेढ़ बांध में जा रहा है।

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments