☜ Click Here to Star Rating


बाड़मेर एसपी ने आरोपियों पर नकेल कसने और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पूर्ण सहयोग के लिए पुलिस विभाग के रिटायर्ड अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एसपी ऑफिस में मीटिंग की। इसमें रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों ने एसपी के साथ अपने-अपने अनुभव साझा किए।

.

मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से अपराधों की रोकथाम, बेहतर पुलिसिंग, आमजन के साथ व्यवहार, यातायात नियमों के प्रति आम लोगों को जागरूक करने, युवावर्ग को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने, आपसी सौहार्द व सामाजिक भाईचारा बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने के संबंध में विचार-विमर्श किया।

पुलिस से रिटायर्ड अधिकारियों-कर्मचारियों ने एसपी से साझा किए अनुभव।

पुलिस से रिटायर्ड अधिकारियों-कर्मचारियों ने एसपी से साझा किए अनुभव।

इस दौरान सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पुलिस कल्याण के संबंध में विचार रखते हुए जिला पुलिस की ओर से अपराधों की रोकथाम, अपराधियों की धरपकड़ व नशे के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की सराहना की। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने व युवावर्ग को नशे की प्रवृति से दूर रखने में सहयोग देने की बात कही।

बैठक में बाड़मेर सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्था के अध्यक्ष वभूतसिंह महेचा, संरक्षक बीजाराम पुनिया सहित बागसिंह, पुरूषोतम, मूलाराम, दूर्गाराम, किशोरसिंह, किशनलाल, सवाईसिंह, वभूतसिंह, गजेसिंह, शंकरसिंह, बालुसिंह मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading