☜ Click Here to Star Rating


.

कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा फुल एक्शन में हैं। भले कई जगह किसानों को DAP और यूरिया के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। लेकिन मंत्रीजी नकली खाद का कोई कारखाना नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच हनुमानगढ़ में उनसे भी ज्यादा एक्टिव ‘नानी’ मिल गई। बकरियों के साथ प्रदर्शन करने वाले नेताजी ने खुद को जवान शेर कहा। अब जंगल में जगह बनाने के लिए ‘बूढ़ा शेर’ निशाने पर है। डिप्टी सीएम की पहचान को लेकर नागौर वाले सांसद महोदय ने अनोखी टिप्पणी कर दी। राजस्थान की राजनीति और ब्यूरोक्रेसी की ऐसी ही खरी-खरी बातें पढ़िए, आज के एपिसोड में…

1. कृषि मंत्रीजी को मिली उनसे भी ज्यादा एक्टिव नानी

कृषि मंत्री 73 साल के हो गए। लेकिन फुल एक्टिव। न दिन में सोते हैं न रात में। बीकानेर में अधिकारियों को नींद से जगाकर नकली खाद के कारखाने पहुंच गए। ढेर पर बैठ गए। कट्‌टे गिनते रहे। धाम-धूम मचा दी।

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ की तरफ निकल गए। किसानों से मिले। डायरी पेन साथ लेकर बैठे। एक-एक मुद्दा नोट किया। शिकायत पर सीधे अफसर को फोन मिलाया। जमकर क्लास ली।

मंत्रीजी हनुमानगढ़ के संगरिया पहुंच गए। कपास के एक खेत में किसानों की भीड़ जुट गई। इन्हीं में एक नानी खड़ी थी। नानी का एक्शन अवतार देख मंत्रीजी हैरान। इतनी फुर्ती। इतनी तेजी।

नानी ने कहा- पेड़ पर चढ़ जाती हूं। टहनियां काट लेती हूं। अब तो विश्वास करना ही मुश्किल। मंत्रीजी जितना चंचल-चपल कौन हो सकता है। नानी से मंत्रीजी ने उम्र पूछ ली। नानी ने आधार कार्ड हाजिर कर दिया। बोली- 85 की हूं।

हनुमानगढ़ के संगरिया में कपास के खेत में एक बुजुर्ग महिला से बात करते कृषि मंत्री।

हनुमानगढ़ के संगरिया में कपास के खेत में एक बुजुर्ग महिला से बात करते कृषि मंत्री।

2. जनतंत्र वाले नेताजी पंचतंत्र के रास्ते पर

नेताजी जनतंत्र का स्वाद लेना चाहते हैं। पिछली बार चुनाव में पटखनी मिली थी। अब मौका नहीं छोड़ना चाहते। जब से थप्पड़ कांड हुआ है, नेताजी लाइम-लाइट में हैं।

नेताजी को खूब चमकना है। इसके लिए मुद्दे खोजते हैं और उसमें सशरीर घुस जाते हैं। झालावाड़ के मुद्दे पर नेताजी ‘अंदर’ भी हो आए। बाहर आकर समझ आया कि जनतंत्र के लिए पंचतंत्र का सहारा लेना होगा।

बात दिमाग में बैठ गई। धरने के लिए बकरियों का इंतजाम कर लिया। इसके बाद अनशन कर डाला। खूब फुटेज भी मिला और वेटेज भी। अब जंगल पर नजर है।

भरी सभा में ऐलान कर दिया- एक जवान शेर जंगल में अपनी जगह ढूंढ रहा है। लेकिन ‘बूढ़ा शेर’ जगह खाली करने को तैयार नहीं है। नेताजी को भी पता है कि बूढ़े शेर के नख-दंत सलामत हैं।

इस पूरे पंचतंत्र के इतर दिल्ली से मैडम एक बार फिर जंगल सफारी के लिए रणथंभौर पहुंच चुकी हैं। शेरों का युद्ध तो जनता देखेगी। मैडम टाइगर के दीदार से खुश हो जाएंगी।

झालावाड़ मामले पर अनशन तोड़ने के बाद नरेश मीणा ने कहा कि नया शेर जंगल में जगह बनाना चाहता है। (फाइल)

झालावाड़ मामले पर अनशन तोड़ने के बाद नरेश मीणा ने कहा कि नया शेर जंगल में जगह बनाना चाहता है। (फाइल)

3. एक किलोमीटर की सड़क के लिए रोक ली मंत्रीजी की कार

मंत्री जोराराम कुमावत ने पोस्ट लगाई। विकास को अपना संकल्प और ध्येय बताया। विकास की बात आई तो मोदरान (जालोर) के लोगों को याद आया कि उनके गांव में 1 किमी की सड़क नहीं बन रही है।

गांव वालों को पता चला कि मंत्रीजी मोदरान से गुजरने वाले हैं। भागकर रोड पर आ गए। मजमा लगा लिया। मंत्री महोदय की कार निकली तो कार को घेर लिया।

मंत्रीजी को संकल्प और ध्येय याद दिलाया। शिकायत की। बोले- 13 किलोमीटर सड़क बननी थी। 12 किलोमीटर बन गई। एक किलोमीटर अटक गई।

मंत्रीजी ने बचाव का रास्ता खोजा। बोले- वो मामला तो कोर्ट में है ना। गांव वालों ने फिर उलझा लिया। कहा- कोर्ट में तो दोनों पक्ष सहमत हो गए। आप तो रोड बनवाओ।

जालोर के मोदरान गांव में मंत्री जोराराम कुमावत की कार को ग्रामीणों ने रोक लिया। यहां एक किलोमीटर सड़क की मांग की जा रही है।

जालोर के मोदरान गांव में मंत्री जोराराम कुमावत की कार को ग्रामीणों ने रोक लिया। यहां एक किलोमीटर सड़क की मांग की जा रही है।

4. चलते-चलते..

नागौर वाले सांसद महोदय चुटकी लेने में नंबर एक हैं। कोई मौका नहीं छोड़ते। किसी को भी नहीं छोड़ते। इधर से सवाल उठा, उधर से चुटकी निकल आई।

डिप्टी सीएम साहब के पास ट्रांसपोर्ट महकमा भी है। हाल ही टोंक में रोडवेज बस में चढ़ गए थे। कंडक्टर से पूछ बैठे- कितनी सवारी हैं। कंडक्टर हैरानी से शक्ल देखने लगा।

पहचान नहीं पाया कि ये डिप्टी सीएम हैं। दल के लोगों को ही याद दिलाना पड़ा। कंडक्टर ने पैर पकड़ लिए थे। इसी घटना को सवाल में लपेटकर एक पत्रकार ने सांसद महोदय के सामने रख दिया।

सांसद जी ने तपाक से जवाब दिया- प्रेमचंदजी का तो रशिया-इंग्लैंड में ज्यादा दबदबा है। वहां ज्यादा लोग पहचानते हैं।

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को लेकर नागौर सांसद ने टिप्पणी की।

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को लेकर नागौर सांसद ने टिप्पणी की।

वीडियो देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें। अब कल मुलाकात होगी…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading