22 दिन के दिन के इंतजार के बाद आज सीकर में बारिश हुई। सीकर में आज सुबह 5:30 बजे से बिजली कड़कने के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद कभी बूंदाबांदी तो कभी हल्की बारिश जारी है। अब सीकर में घने बादल छाए हैं। सुबह बूंदाबांदी होने के चलते मौसम में भी ठंड

सीकर में सुबह बारिश के दौरान भीगी सड़कें।
बता दें कि इससे पहले सीकर में 8 सितंबर को फतेहपुर में मात्र दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद जिले में कहीं बारिश की एक बूंद भी नहीं बरसी। हालांकि कई बार आसमान में बदल तो छाए रहे।

बारिश होने के साथ ही सुबह सीकर में बिजली कड़कना भी जारी है।
इधर मौसम केंद्र जयपुर के द्वारा सीकर में आज बारिश को लेकर तो कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया था। लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के बाद अरब सागर में भी एक लो प्रेशर सिस्टम बन गया। इस सिस्टम के प्रभाव से ही सीकर में बारिश हुई है।

बारिश होने से सीकर के मौसम में ठंडक हो चुकी है।
इसके अलावा हरियाणा और उसके आसपास एक ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से भी प्रदेश में दो से तीन दिन बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में अभी बारिश का दौर 3 अक्टूबर तक जारी रह सकता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments