बालोतरा | जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ ने श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोधपुर डिस्कॉम के सभी उपखंडों पर सहायक अभियंता के माध्यम से प्रबंधक निदेशक को 33 सूत्री मांग पत्र सौंपा।
.
संघ के कोषाध्यक्ष किशोर कुमार कंसारा ने बताया कि बालोतरा जिले के सभी उपखंड कार्यालय बालोतरा शहर, बालोतरा ग्रामीण, पचपदरा, कल्याणपुर, सिवाना, समदड़ी, भंडार शाखा, एम एंड पी कार्यालय पर श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन कर सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इस आंदोलन के माध्यम से श्रमिक संघ ने अपने मुद्दों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने और जल्द समाधान की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments