उदयपुर के मीरा कन्या महाविद्यालय के बाहर अभ्यर्थियों की जांच कर उनको प्रवेश दिया गया।
राजस्थान पुलिस की कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई। उदयपुर के 38 सेंटर पर परीक्षा हो रही है। परीक्षा के पहले दिन दोपहर 3 बजे से एग्जाम शुरू हुआ। अभ्यर्थियों को 2 बजे तक ही सेंटर पर प्रवेश दिया गया।
इससे पहले सभी एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थियों के ड्रेस कोड, कागज की जांच की गई। इस भर्ती में कॉन्स्टेबल सामान्य, ड्राइवर, बैंड, पुलिस दूरसंचार और तीन महिला बटालियन के पद शामिल हैं।

उदयपुर में परीक्षा केंद्र पर बाहर लगी महिला अभ्यर्थियों की कतार।
केंद्रों पर परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक जांच के बाद ही एंट्री दी गई। मीरा कन्या महाविद्यालय में मुख्य गेट पर अभ्यर्थियों की जांच की गई और अंदर बायोमेट्रिक जांच की गई। मुख्य गेट पर परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के चप्पल, जूते उतरवाकर भी जांच की गई। कुछ महिलाएं आभूषण पहन कर आई तो वे उतरवाए और उनके साथ आए परिजनों को दिए गए।

एमजी कॉलेज केंद्र पर जूते खुलवा कर जांच करते हुए।
पहले दिन की लिखित परीक्षा आज (शनिवार) दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होने जा रही है। उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि उदयपुर में आज 38 केंद्रों पर 13000 परीक्षार्थी को लेकर केंद्रों पर प्रबंध किए गए। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
इससे पहले आज उदयापोल स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर भी बाहर के केंद्रों पर रविवार की परीक्षा देने जाने वालों की भीड़ थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments