![]()
राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ में संगरिया से संदीप शर्मा और रावतसर से जयनारायण मटोरिया अध्यक्ष नियुक्त।
राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा) की जिला कार्यकारिणी ने महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। संगरिया ब्लॉक का अध्यक्ष संदीप शर्मा को और रावतसर ब्लॉक का अध्यक्ष जयनारायण मटोरिया को बनाया गया है।
संगरिया में बलवंत राम और रावतसर में पवन शर्मा को महामंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने जिला उपाध्यक्ष शिव प्रकाश बिश्नोई और कार्यकारिणी सदस्यों की सिफारिश पर यह नियुक्तियां की हैं।
शनिवार को जिला उपाध्यक्ष शिव प्रकाश बिश्नोई और जिला महामंत्री सुभाष गोदारा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह घोषणा की गई। जल्द ही दोनों ब्लॉक में नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।
जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि संगठन का मुख्य लक्ष्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान है। साथ ही विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए शिक्षकों को सक्षम बनाना है।
शिव प्रकाश बिश्नोई ने कहा कि रेस्टा शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगा। संगठन शिक्षकों की मांगों को प्रशासन के सामने रखेगा। शिक्षक कल्याण, पेंशन और चिकित्सा सुविधाओं के लिए भी काम करेगा। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा हुई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments