☜ Click Here to Star Rating



सूरजपोल थाना क्षेत्र में बिजली कनेक्शन के विवाद में किरायेदार सायरा निवासी नरपत सिंह की हत्या का मामला शनिवार को भी ठंडा नहीं हुआ। मुआवजे की मांग को लेकर मृतक के परिजन, समाजजन और करणी सेना ने एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर सुबह से शाम तक प्रदर्शन क

.

करणी सेना के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह चूंडावत ने बताया कि सुबह 8 से शाम 6:30 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों, समाजजनों और करणी सेना ने 51 लाख रुपए मुआवजा, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और आरोपी मकान मालिक दिनेश बंसल को जल्द सजा दिलाने की मांग की। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कई वार्ताओं के दौर हुए। केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद मन्नालाल, शहर विधायक ताराचंद जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और गोगुंदा विधायक प्रतापलाल भील से मांगों पर बात हुई। सभी के संतोषजनक आश्वासन नहीं देने पर वार्ता विफल रही। शाम 6:30 बजे परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया।

करणी सेना ने उन्हें सायरा भेज दिया है। रविवार को करणी सेना, राजपूत समाज के साथ मृतक के परिजन सायरा हाइवे जाम करेंगे। मांगे पूरी नहीं होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह झाला, प्रदेश महामंत्री भगवान सिंह राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन सिंह सेनवाड़ा, गौरव प्रताप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़, दिव्यानी कटारा, भोपाल सिंह, हनुमंत सिंह, महेंद्र सिंह, निर्भय सिंह देवड़ा सहित कई कार्यकर्ता और समाजजन मौजूद रहे।

किरायेदार की हत्या का मामला : करणी सेना परिजनों के साथ

शुक्रवार रात सूरजपोल स्थित दरगाह के पास रहने वाले मकान मालिक दिनेश बंसल ने चाकू से हमला कर किरायेदार नरपत सिंह (30) की हत्या कर दी थी। बीचबचाव कर रही उसकी पत्नी कालीबाई पर भी हमला किया। वह घायल हो गई थी। दिनेश और नरपत के बीच अक्सर बिजली-पानी को लेकर झगड़े होते रहते थे। दिनेश ने 3 दिन पहले भी बिजली कनेक्शन काटकर विवाद किया था। शुक्रवार शाम को फिर से बहस छिड़ी। आवेश में आकर दिनेश ने नरपत के सीने में चाकू मार दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading