एग्जाम सेंटर गंगापोल के सरकारी स्कूल में परीक्षा देने अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया है।
राजस्थान पुलिस में 10 हजार पदों पर होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो रही है। दो दिन होने वाली परीक्षा में 5 लाख 24 हजार 740 उम्मीदवार रजिस्टर्ड है। भर्ती में कॉन्स्टेबल सामान्य, चालक, बैंड, पुलिस दूरसंचार और तीन महिला बटालियन के पद शाम
एग्जाम सेंटर के बाहर के फोटो

एग्जाम सेंटर गंगापोल के सरकारी स्कूल के बाहर तैनात पुलिसकर्मी।
पहले दिन 9 जिलों में परीक्षा पहले दिन की लिखित परीक्षा आज दोपहर 3 से 5 बजे तक 9 जिलों के 280 सेंटर पर होगी। इसमें 1.05 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। आज होने वाली परीक्षा पुलिस दूरसंचार कॉन्स्टेबल व चालक पद के लिए होगी।
कल दो पारी में होगा एग्जाम परीक्षा के दूसरे दिन (14 सितंबर) को दो पारी में एग्जाम होगा। सुबह की पारी सुबह 10 से 12 बजे तक 21 जिलों के 582 सेंटर पर परीक्षा होगी। जिसमें 2.09 लाख अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। दूसरी पारी दोपहर 3 से 5 बजे तक 21 जिलों के 580 सेंटर पर होगी। इसमें 2.08 लाख अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं।

अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। पुलिसकर्मी और आईटी एक्सपर्ट कंट्रोल रूम से सभी सेंटर पर निगरानी रखे हुए है।

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments