हिस्ट्रीशीटर राहुल रिणाउ जिसने रोहित गोदारा के नाम से धमकी मांगी।
सीकर जिले में गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। सीकर के ही एक हिस्ट्रीशीटर ने कॉल करके यह धमकी दी। फिरौती नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। अब पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
इस संबंध में सीकर के फतेहपुर कोतवाली थाने में बाबूलाल जाट ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनके पास विदेशी नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद का नाम राहुल रिणाउ बताया। और कहा कि उसे गैंगस्टर रोहित गोदारा ने कहा कि बाबूलाल थोरी(सरपंच) को कॉल करके कहो कि 2 करोड़ की फिरौती देवे नहीं तो हम बाबूलाल और उसके बेटे मोहित को उठा ले जाएंगे या गोली मार देंगे।

रोहित गोदारा के कहने पर राहुल ने कारोबारी बाबूलाल को कॉल किया और फिरौती के लिए धमकी दी
उसी रात बाबूलाल के बेटे मोहित के व्हाट्सएप पर उसी नंबर से ऑडियो मैसेज आया। ऑडियो मैसेज में भी गोली मारने की धमकी दी जा रही थी। उसी दिन रात 10:30 बजे बाबूलाल के नंबर पर वापस चार ऑडियो मैसेज आए। जिनमें भी बाबूलाल और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। जानकारी के मुताबिक बाबूलाल जाट का विदेश में कारोबार है।
बता दें कि हिस्ट्रीशीटर राहुल रिणाउ,फतेहपुर इलाके का रहने वाला है। मर्डर के मामले में बीकानेर जेल में बंद था। जेल से वह पैरोल पर वह बाहर आया। इसके बाद वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेशी भाग गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा है,ऐसे में विदेश में टैक्सी चलाता है। सीकर में इससे पहले सरपंच राजकुमार सहित करीब 5-6 लोगों को पिछले 2 साल में गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से फिरौती के लिए धमकियां मिली थी। बबूलाल जाट के अलावा अन्य भी कई कारोबारियों को धमकी मिली है,जो भी पुलिस तक पहुंचे हैं।
धमकियों से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें :
सीकर के बिजनेसमैन को रोहित गोदारा के नाम से धमकी:2 करोड़ की रंगदारी मांगी, कहा- वो ज्यादा बात नहीं करता

सीकर के दादिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी कारोबारी को रोहित गोदारा के नाम से कॉल आया। कॉल पर उनसे 2 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। अब प्रॉपर्टी कारोबारी ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।पूरी खबर पढ़ें
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments