कोटपूतली के राजकीय कृषि कॉलेज में पुस्तकालय विभाग के द्वारा एक विशेष पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में स्मार्ट पुस्तकालय’ था।
इस प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने पुस्तकालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग और स्मार्ट सेवाओं को अपने पोस्टर में दर्शाया। प्रतियोगिता में प्रियंका चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रमिला को द्वितीय स्थान मिला। कविता चौपड़ा और हेमलता पचार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

कॉलेज में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि ये प्रतियोगिताएं छात्रों को नई तकनीकों से परिचित कराती हैं।
निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के कार्यों का मूल्यांकन सृजनात्मकता, विषय की प्रस्तुति और प्रासंगिकता के आधार पर किया। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। कार्यक्रम में डॉ. डी.के. बैरवा, डॉ. पार्वती दीवान, डॉ. वी.एस. मीणा समेत कई प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments