☜ Click Here to Star Rating



राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल आज 13 सितंबर और 14 सितंबर को आयोजित होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2025 के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हरियाणा के हिसार से स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही रेवाड़ी-सीक

.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 54803, जयपुर-रेवाड़ी रेलसेवा 13 और 14 को (2 ट्रिप) जयपुर से 4.00 बजे रवाना होकर सीकर स्टेशन पर 6.30 बजे आगमन और 7.25 बजे प्रस्थान कर 12.30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

हिसार से स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 04707, हिसार-खातीपुरा (जयपुर) परीक्षा स्पेशल रेलसेवा 13 सितंबर को (1 ट्रिप) हिसार से रात 8.00 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 4 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04708, खातीपुरा (जयपुर)-हिसार परीक्षा स्पेशल रेलसेवा 14 सिंतबर को (1 ट्रिप) खातीपुरा (जयपुर) से 18.30 बजे रवाना होकर रात 1.10 बजे हिसार पहुंचेगी।

यह ट्रेन हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर, राजगढ़, बांदीकुई और दौसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसमें 13 द्वितीय साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित 15 डिब्बे होंगे।

अगले माह जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

गाडी संख्या 04829, जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 2 अक्तूबर से 27 नवंबर तक (9 ट्रिप) जोधुपर से प्रत्येक वीरवार को शाम 4.15 बजे रवाना होकर शुक्रवार को रात 8.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04830, गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 3 अक्तूबर से 28 नवंबर तक (9 ट्रिप) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को रात 11.25 बजे रवाना होकर रविवार को सुबह 3.00 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

यहां होगा ठहराव

यह ट्रेन मेड़ता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्याधाम, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेंगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading