![]()
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने पटवारी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत दी है। निगम ने 17 अगस्त (रविवार) को होने वाली पटवारी सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा की व्यवस्था की है।
परीक्षार्थियों को यह सुविधा परीक्षा से 2 दिन पहले और 2 दिन बाद तक उपलब्ध रहेगी। यानी 15 अगस्त रात 12 बजे से 17 अगस्त रात 11 बजकर 59 मिनट तक यात्रा कर सकेंगे। राज्य परिवहन निगम की साधारण और एक्सप्रेस बसों में यह सुविधा मिलेगी।
निगम की अध्यक्ष शुभ्रा सिंह ने बताया – परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 6,76,009 है। परीक्षा 38 जिलों के परीक्षा केंद्रों पर 2 पारी में आयोजित होगी। बड़े यात्री भार को देखते हुए रोडवेज ने 595 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय किया है। ये बसें विभिन्न आगारों से संचालित होंगी, इनका संचालन परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तय किया जाएगा।
परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन रिजर्वेशन की सुविधा भी उपलब्ध निगम की अध्यक्ष शुभ्रा सिंह ने बताया – रोडवेज ने अतिरिक्त बसों में परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा भी शुरू की है। सभी जोनल मैनेजरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ आगारों के साथ समन्वय बनाकर परीक्षा के दिन और उससे जुड़े दिनों में पर्याप्त बसें और स्टाफ उपलब्ध कराएं।
आगारों में मौजूद संसाधनों जैसे अनाउंसमेंट सिस्टम, बुकिंग विंडो और अतिरिक्त स्टाफ का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं, ताकि निशुल्क यात्रा की व्यवस्था बिना किसी परेशानी के सुचारू रूप से हो सके। शुभ्रा सिंह ने बताया – सभी इकाई प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी परीक्षार्थी को यात्रा के दौरान टिकट से संबंधित कोई शुल्क नहीं लिया जाए और बसों की संख्या इतनी हो कि भीड़भाड़ की स्थिति न बने।
एडमिट कार्ड जारी, 17 अगस्त को होगी परीक्षा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने 17 अगस्त (रविवार) को होने वाली पटवारी सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा की व्यवस्था की है। यह सुविधा परीक्षा से दो दिन पहले और दो दिन बाद तक उपलब्ध रहेगी, ताकि अभ्यर्थी अपने निवास स्थल, कोचिंग सेंटर या तैयारी स्थल से परीक्षा केंद्र तक आसानी से आ-जा सकें। इस दौरान साधारण और एक्सप्रेस बसों में यात्रा निशुल्क होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments