राजस्थान में रविवार को पटवारी के 3,705 पदों के लिए भर्ती परीक्षा हुई। परीक्षा दो पारी सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक हुई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित एग्जाम के लिए 38 जिलों में 1,030 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
प्रदेश में 6 लाख 76 हजार 11 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से दोनों पारियों में कुल 6 लाख 858 (88.88%) अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। उदयपुर और धौलपुर के सेंटर पर परीक्षा देने आए 2 कैंडिडेट की जानकारी मिसमैच हुई।
जयपुर में पत्नी को एग्जाम दिलाने आए पति की एक्सीडेंट में मौत हो गई। हादसे में महिला गंभीर घायल हो गई।
झालावाड़ के ओल्ड ब्लॉक स्कूल में परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे चक्कर आने लगे। डॉक्टर ने तुरंत जांच कर दवाई दी, जिससे अभ्यर्थी परीक्षा दे सका।
उधर, अजमेर और बीकानेर में जींस पहनकर आने वालों को एफिडेविट भरना पड़ा। दौसा में देर से पहुंचे अभ्यर्थी हाथ जोड़कर मिन्नतें करते रहे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।
बाड़मेर में एक छात्रा ने सीकर से आते समय हुए एक्सीडेंट का हवाला देकर प्रवेश की गुहार लगाई, लेकिन नियमों के चलते उसे भी निराश होना पड़ा।
एग्जाम देने आए अभ्यर्थियों के कारण बसों में भारी भीड़ रही। अभ्यर्थी खिड़की से बस में घुसने की मशक्कत करते नजर आए।

अब देखिए, पटवारी परीक्षा से जुड़ी PHOTOS…

जयपुर में पटवारी भर्ती परीक्षा के बाद सिंधी कैंप बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की भीड़ नजर आई।

जोधपुर बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की भीड़ पहुंची। यहां अभ्यर्थी खिड़की से बस में घुसने की मशक्कत करते रहे।

जयपुर में पटवारी परीक्षा के दौरान लो फ्लोर बसें अभ्यर्थियों से खचाखच भरी नजर आईं।

उदयपुर शहर के सरकारी फतह स्कूल में दाे अभ्यर्थियों ने एंट्री नहीं मिलने पर बंद गेट को फांदने की कोशिश की।

पटवारी भर्ती परीक्षा में जींस पहनकर पहुंचे अभ्यर्थी को सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एफिडेविट भरने के बाद एंट्री मिली।

पटवारी भर्ती परीक्षा में देरी से पहुंचे अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के बाहर हाथ जोड़कर प्रवेश की गुहार लगाते रहे। निर्धारित समय (8 बजे) के बाद आने पर प्रवेश नहीं दिया गया।

पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 में सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय कॉलेज परीक्षा केंद्र पर भागकर पहुंची महिला केंडिडेट।

पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 के दौरान गांधी नगर स्थित शहीद लेफ्टिनेंट अभय पारीक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की जांच करते सुरक्षाकर्मी।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय कॉलेज अजमेर के केंद्र पर जब कुछ अभ्यर्थी आठ बजे के बाद पहुंचे तो उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया।
पटवारी भर्ती परीक्षा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…
- झुंझुनूं-बगड़ के 33 सेंटर पर पटवारी भर्ती परीक्षा शुरू:24 हजार से अधिक अभ्यर्थी रजिस्टर्ड; पुलिस और सीसीटीवी से कड़ी निगरानी
- अजमेर में पटवारी एग्जाम, कैंडिडेट्स ने लगाई दौड़:कुछ देरी से पहुंचे, नहीं मिली एंट्री; जिंस पहनकर आए तो भरा एफिडेविट, 970 ऐबसेंट रहे
- उदयपुर में पटवारी परीक्षा शुरू, पहली पारी में 91% उपस्थिति: 11796 अभ्यर्थी पंजीकृत, सख्त चेकिंग के बाद मिली एंट्री
- सीकर में 19 केंद्रों पर पटवारी भर्ती परीक्षा शुरू:10,048 कैंडिडेट्स ने परीक्षा के लिए कराया रजिस्ट्रेशन, दूसरे जिलों में केंद्र बनने से युवा नाराज
- कोटा में पटवारी परीक्षा की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था:84 केंद्रों पर 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी, 1 घंटे पहले बंद किए गेट
- बाड़मेर पटवारी परीक्षा में जींस पहनकर आए अभ्यार्थी को रोका:लेट आई स्टूडेंट बोली-सीकर से आई हूं, एक्सीडेंट हो गया था; नहीं मिली एंट्री
- जालोर में 10 सेंटरों पर पटवारी भर्ती परीक्षा:एग्जाम शुरू होने से 1 घंटा पहले बंद हुए गेट, कड़ी चेकिंग के बाद मिला प्रवेश
पटवारी भर्ती परीक्षा के पल-पल अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments