☜ Click Here to Star Rating


महिला अभ्यर्थी को चेक करती लेडी पुलिस।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आज पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन दो पारियों में हुआ। पहली पारी की परीक्षा 9 बजे से 12 बजे के बीच हुई, जबकि दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित हुई ।

.

कोटा में पहली पारी में के लिए 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिनमें से 33 सरकारी और 9 प्राइवेट स्कूलों में सेंटर्स पर परीक्षा आयोजित हुई। पहली पारी में 10437 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। वहीं दूसरी पारी में कुल 42 परीक्षा केंद्र हैं, जिनमें 33 सरकारी 9 प्राइवेट स्कूलों में सेंटर्स बनाए गए हैं। दूसरी पारी में 10429 अभ्यर्थी नामांकित थे, जिनमें 9339 अभ्यर्थी उपस्थित रहे 1090 अनुपस्थित रहे। 89.55% अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

शहर में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर आने वाले अभ्यर्थियों को पुलिस और स्कूल स्टाफ के द्वारा मेटल डिटेक्टर के जरिए पूरी तरह से चेक करने के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर भेजा गया। परीक्षा के शुरू होने से ठीक 1 घंटा पहले ही गेट बंद कर दिए गए थे।

एग्जाम सेंटर में एंट्री करते अभ्यर्थी।

एग्जाम सेंटर में एंट्री करते अभ्यर्थी।

87.42 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी

पटवारी भर्ती परीक्षा की सुबह की पहली पारी में कल 10437 अभ्यर्थी नामांकित थे जिनमें से 9125 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1312 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। 87.42 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर दिया।

अभ्यर्थियों ने बताया कि पहली पारी का जो पेपर था वह मीडियम ही आया था ग्रेजुएशन करने वाले के हिसाब से ठीक पेपर था। पेपर को हार्ड भी नहीं कह सकते। पढ़ने वाले अभ्यर्थियों का अच्छा ही गया होगा।

गुमानपुरा इलाके में मौजूद महात्मा गांधी सरकारी स्कूल परीक्षा केंद्र पर महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को मेटल डिटेक्टर के जरिए चेक कर परीक्षा केंद्र के अंदर भेजा गया। स्कूल स्टाफ के द्वारा एडमिट कार्ड, फोटो, आधार कार्ड चेक किए गए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading