☜ Click Here to Star Rating


.

आज की सबसे बड़ी खबर SI भर्ती-2021 से जुड़ी है। SI भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के आदेश पर रोक लगाते हुए यथास्थिति के आदेश दिए हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें

1. SI भर्ती-2021 फिलहाल रद्द रहेगी, हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के फैसले पर रोक एसआई भर्ती-2021 मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के आदेश पर रोक लगाते हुए यथास्थिति के आदेश दिए हैं। डिवीजन बेंच ने ट्रेनी एसआई को ट्रेनिंग की छूट दी थी। वहीं एकलपीठ के भर्ती रद्द करने के 28 अगस्त के फैसले पर रोक लगा दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने ट्रेनी SI की ट्रेनिंग पर रोक लगाते हुए 28 अगस्त के फैसले पर यथास्थिति के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने डिवीजन बेंच को अपील 3 माह में तय करने के निर्देश भी दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

2. बाइक शोरूम के मालिक की हत्या, शव कुएं में फेंका उत्तरप्रदेश से राजस्थान में जनरेटर खरीदने आए बाइक शोरूम मालिक समेत दो लोगों की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने दोनों के शव 1KM के दायरे में अलग-अलग कुएं में फेंक दिया। जांच में सामने आया कि 9 लाख का जनरेटर 3.5 लाख रुपए में देने का झांसा दिया गया था। फिर सुनसान जगह पर बुलाकर ठगी और हत्या कर दी। मामला कोटपूतली-बहरोड़ जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़ें…

3. कोटा में जिंक कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने कोटा में जिंक और माइनिंग क्षेत्र से जुड़े व्यापारी के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी राजस्थान सहित दिल्ली, कठुआ (जम्मू-कश्मीर) और नागपुर (महाराष्ट्र) में एक साथ 10 ठिकानों पर की गई है। कोटा के इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र में मित्तल पिगमेंट प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री और तीन अन्य फैक्ट्री में सर्च की कार्रवाई की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

4. अलवर में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, 4 की मौत तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना अलवर के प्रतापगढ़ स्थित दौसा रोड पर झिरी स्टैंड के पास की है। ग्रामीणों ने थानागाजी इलाके में अलवर-जयपुर रोड जाम कर दिया। जाम के बीच से निकलने के दौरान भीड़ ने एक राहगीर को पीट दिया। पूरी खबर पढ़ें…

5. राजस्थान को कल मिलेगी 2 वंदे भारत ट्रेन राजस्थान को गुरुवार को दो और वंदे भारत ट्रेन मिल जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांसवाड़ा से गुरुवार को जोधपुर-दिल्ली कैंट, बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही पीएम उदयपुर से चंडीगढ़ चलने वाली एक नई ट्रेन को भी रवाना करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

अब 3 अहम खबरें

6. सीकर में पुलिसकर्मियों को थप्पड़ मारे, बाल पकड़कर खींचा सीकर में पुलिसकर्मियों के साथ जमकर मारपीट हुई है। नाबालिग से रेप के आरोपी को पकड़ने पहुंचे 2 कॉन्स्टेबल पर परिवार ने हमला कर दिया। घटना धोद में मंगलवार (23 सितंबर) शाम करीब 5:30 बजे की है। मारपीट और हमले का वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें…

7. DRM ने अफसरों को फटकार लगाई, बोले- घर पर भी ऐसे ही काम करवाते हो? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव गुरुवार को पाली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। बुधवार को जोधपुर रेलवे मंडल के DRM अनुराग त्रिपाठी ने स्टेशन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन परिसर में बने रेस्ट रूम की खिड़की पर लकड़ी के गत्ते देखकर अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा- यह कितना गंदा लग रहा है। क्या आप घर पर भी ऐसा ही काम करवाना पसंद करते हो? पूरी खबर पढ़ें…

8. कोटा में स्टंट करते समय पलटी तेज रफ्तार थार कोटा में कुछ युवक तेज रफ्तार थार से स्टंट कर रहे थे। इस दौरान थार बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी के अंदर बैठे तीन-चार युवक किसी तरह बाहर निकले। गनीमत रही कि घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। मामला कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के बेंचमार्क इलाके का है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबर जो हटकर है

9. जैसलमेर में पहली बार झुंड में दिखे ‘सफेद सारस’ जैसलमेर के धोलिया गांव में पहली बार 13 व्हाइट स्टॉर्क (सफेद सारस) का झुंड देखा गया है। इस पक्षी की खासियत ये है कि यह यूराेप और मध्य एशिया में पाया जाता है। यह जीवनभर एक ही जोड़ा बनाकर रहता है। इससे पहले यहां अधिकतम 1-2 जोड़े ही आते रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

कल क्या है खास

10. पीएम मोदी की बांसवाड़ा में जनसभा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बांसवाड़ा आएंगे। वे यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम राजस्थान में करीब 1 लाख 8 हजार 468 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें 42 हजार करोड़ लागत की 2800 मेगावाट की माही बांसवाड़ा परमाणु विद्युत परियोजना भी शामिल है। पूरी खबर पढ़ें…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading