☜ Click Here to Star Rating


डिप्टी सीएम ने पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 9 किसानों को 2.75 लाख रुपए की राशि वितरित की गई।

शहर के राठी पवेलियन में वार्ड संख्या 13 से 16 तक के लिए शहरी सेवा शिविर 2025 का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिविर का निरीक्षण किया और लोगों से संवाद किया।

.

डिप्टी सीएम ने एक शिशु का अन्नप्राशन संस्कार और एक महिला की गोद भराई रस्म कराई।

डिप्टी सीएम ने एक शिशु का अन्नप्राशन संस्कार और एक महिला की गोद भराई रस्म कराई।

शिविर में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ नागरिकों को दिया गया। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत 32 लोगों को फ्लैट की चाबियां मिलीं। पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 9 किसानों को 2.75 लाख रुपए की राशि वितरित की गई।

कृषि भूमि नियमन के तहत 10 लोगों को पट्टे दिए गए। उपविभाजन और संयुक्तिकरण में 9 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र मिले। 69A नजूल के तहत 5 पट्टे और मकान निर्माण के लिए 3 लोगों को मानचित्र स्वीकृति दी गई।

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 मरीजों को पोषण किट वितरित किए गए। 2 लोगों को डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट मिला। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 5 लोगों को स्वीकृति दी गई। एक विधवा महिला को 1250 रुपए प्रतिमाह पेंशन मंजूर की गई।

शिविर में सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देते हुए उपमुख्यमंत्री ने एक शिशु का अन्नप्राशन संस्कार और एक महिला की गोद भराई रस्म भी संपन्न कराई। कार्यक्रम के बाद तेजा चौक बाजार में जीएसटी जागरूकता रैली निकाली गई।

कार्यक्रम में विधायक शंकर सिंह रावत, पूर्व सभापति नरेश कनोजिया, जिला कलेक्टर कमल राम मीना, पुलिस अधीक्षक रतन सिंह और नगर परिषद आयुक्त श्रवण लाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जिले के विकास के लिए हर बजट घोषणा को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading