![]()
करौली पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ के कार्रवाई करते हुए कई मशीन जब्त की हैं।
करौली पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ दो दिनों में पांच कार्रवाइयां की हैं। सपोटरा थाना क्षेत्र में खनन विभाग और राजस्व विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। कांठड़ा हाड़ौती के बनास नदी किनारे से 2790 टन बजरी का अवैध स्टॉक जब्त किया गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध पत्थर के साथ पकड़ी गई। ड्राइवर को हिरासत में लिया गया। मामचारी थाना क्षेत्र में भी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चेजा पत्थर सहित जब्त की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
लांगरा थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई। यहां से 47 रॉड जेल-90 छड़, हाई एक्सप्लोसिव क्लास-2 और 925 फीट डेटोनेटर वायर बरामद की गई। साथ ही बिना नंबर का ट्रैक्टर, कम्प्रेसर मशीन और खनन औजार भी जब्त किए गए।
इसी क्षेत्र में दूसरी कार्रवाई में दो बिना नंबर की हाईड्रा मशीनें और एक कम्प्रेसर मशीन जब्त की गई। आरोपी मशीनें छोड़कर फरार हो गए। एसपी लोकेश सोनवाल के अनुसार जब्त सामग्री को सुरक्षित रखा गया है। अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments