☜ Click Here to Star Rating


.

आज की सबसे बड़ी खबर कोटा से है। यहां डॉग को घुमाने निकले शराब कारोबारी को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। फायरिंग के बाद आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट की। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें 1. कोटा में पैरों से कुचलकर किया रावण वध कोटा में रावण का वध दहन से नहीं, कुश्ती लड़कर पैरों से कुचलकर हुआ। नांता क्षेत्र के अखाड़ों में यह परंपरा करीब 150 साल से चल रही है। नांता के लिम्बजा मातेश्वरी मंदिर के बड़ा अखाड़ा में गुरुवार सुबह 10 बजे पहलवानों ने पैरों से कुचलकर रावण और मंदोदरी का वध किया गया। पूरी खबर पढ़ें

2. कोटा में डॉग को घुमा रहे कारोबारी को मारी गोली कोटा में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक शराब कारोबारी को गोली मार दी। फायरिंग के बाद आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और चाकू भी मारा। शराब कारोबारी संदीप सोलंकी सुबह डॉग को घुमाने निकले थे, इस दौरान उन पर हमला हुआ। पूरी खबर पढ़ें

3. सीएमएचओ का दावा- कफ सिरप से नहीं हुई बच्चे की मौत मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में मिली खांसी की सिरप से बच्चे की मौत नहीं हुई। यह दावा सीकर सीएमएचओ ने किया है। सरकार को भेजी रिपोर्ट में बताया गया है कि जिस सिरप को पीने से बच्चे की मौत होना बताया जा रहा है। उस बैच की दवा झुंझुनूं जिले में सप्लाई ही नहीं हुई थी। पूरी खबर पढ़ें

4. सीएम बोले- सहकारिता में बहुत से रावण, इन्हें खत्म करना है सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस ने सहकारिता क्षेत्र को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। आज दशहरा है, सहकारिता में भ्रष्टाचार के रावणों को खत्म करना है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा- सदस्य बनाते ही नहीं थे। सदस्यता खोलते ही नहीं थे। यदि सदस्यता खोलते भी थे तो अपने लोगों की सूची बना देते थे। पूरी खबर पढ़ें

5. सांड को कुचलकर मारा, पुलिस ने सिर मुंडवाकर जुलूस निकाला सीकर में बोलेरो से कुचलकर सांड को मारने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए महिलाओं के कपड़े पहनकर सुजानगढ़ इलाके में एक खेत में छुपे थे। पुलिस ने इन आरोपियों का सिर मुंडवाकर जुलूस निकाला। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. किराए के कमरे में नकली नोट छाप रहे थे पति-पत्नी झालावाड़ में पति-पत्नी किराए के कमरे में नकली नोट छाप रहे थे। झालावाड़ और चंडीगढ़ पुलिस ने 12 लाख 20 हजार रुपए के नकली नोट के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। साथ ही नकली नोट बनाने का सामान जब्त किया है। आरोपी कूरियर से नकली नोट सप्लाई करते थे। पूरी खबर पढ़ें

7. कैबिनेट मंत्री बोले- कुछ लोगों ने ग्रामीणों को भड़काया कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने डूंगरपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत मामले में बीएपी सांसद राजकुमार रोत पर निशाना साधा है। खराड़ी ने कहा- कुछ लोगों ने ग्रामीणों को भड़काने का काम किया है। ये उनकी आदत में है। पूरी खबर पढ़ें

8. अश्लील हरकतें करने पर महिला ने युवक को पीटा सवाई माधोपुर में अश्लील हरकतें करने पर एक महिला ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। महिला अपने बच्चों के साथ प्राइवेट बस में सवाई माधोपुर आ रही थी। बस में नशे में धुत युवक महिला से अश्लील हरकतें करने लगा। इस पर नाराज महिला ने उसकी पिटाई कर दी। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. जुलूस पर मधुमक्खियों का हमला, 90 लोग घायल चित्तौड़गढ़ में विजया दशमी पर ज्वारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों ने जुलूस पर हमला कर दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बचने के लिए सभी लोग गांव की ओर भागे। यहां जिसे जो मकान दिखा, उसी में छुप गया। मधुमक्खियों के हमले में 90 लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या है खास 10. राजस्थान की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी राजस्थान की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से चलेगी। अजमेर के मदार से ये ट्रेन बिहार के दरभंगा तक जाएगी। ये ट्रेन सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को चलेगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading