उदयपुर के गांधी ग्राउंड में दशहरा त्योहार के अवसर पर गुरुवार 70 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। इस दौरान राम-रावण युद्ध का मंचन सबसे आकर्षक होगा। सोने के रंग की 100 फीट ऊंची लंका भी बनाई गई है। जिसे आधुनिक आतिशबाजी और लाइटिंग इफेक्ट्स से सजाया है।
शाम 7 बजे हनुमानजी लंका जलाएंगे। इसके कुछ ही देर बाद एक-एक कर मेघनाद, कुम्भकरण और रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी भी होगी।
इस नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इससे पहले भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है इसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी की सुंदर झांकियां हैं। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा गांधी ग्राउंड पहुंचेगी।

भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है इसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी की सुंदर झांकियां हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments