![]()
पाली के औद्योगिक नगर थाना पुलिस की गिरफ्त में जानलेवा हमला और अपहरण करने का आरोपी।
पाली में एक युवक का अपहरण कर उस पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को औद्योगिक थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जबरन बाइक पर ले गया था
SP पूजा अवाना ने बताया कि पाली के औद्योगिक नगर थाने में 26 जून को सुभाष नगर ए निवासी प्रकाशचंद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसका बेटा अश्विनी उर्फ आर्यन जोधपुर रोड पर हुंडई शोरूम में काम करता है। यहां पहले भवानी सिंह उर्फ गजकी भी काम करता था। 25 जून को उसके बेटे को कॉल कर गजेन्द्रसिंह ने बाहर बुलाया और अपने साथ जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर ले गया।
25 हजार छीने, अब गिरफ्तार
SP पूजा अवाना ने बताया कि इसके बाद बीच रास्ते रुपयों की डिमांड की। रुपए नहीं होने की बात कही तो खारड़ा बांध के पास बाइक को रोका और लोहे के क्लिप से उसके सिर पर वार कर उसे नीचे गिरा दिया। फिर सिर, सीने पर कई वार किए और जेब में रखे 25 हजार रुपए आदि लेकर फरार हो गया। बाद में उन्हें जब घटना की जानकारी मिली तो बेटे को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाए। जहां उसका उपचार किया गया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की और मामले में अब फरार चल रहे पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी 25 साल के भवानीसिंह उर्फ गजकी पुत्र छैलसिंह को गिरफ्तार किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments