आज की सबसे बड़ी खबर उदयपुर से है। यहां राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी की कार का एक्सीडेंट हो गया। विधायकों की पसलियों में फ्रैक्चर आया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें… 1. जगदीप धनखड़ ने विधायक पद की पेंशन का आवेदन किया पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अब पूर्व विधायक के नाते मिलने वाली पेंशन के लिए राजस्थान विधानसभा सचिवालय में फिर से आवेदन किया है। विधानसभा सचिवालय ने धनखड़ की पेंशन आवेदन पर प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्हें उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा मंजूर होने की तारीख से पूर्व विधायक की पेंशन मिलनी शुरू होगी। पूरी खबर पढ़ें
2. राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी सड़क हादसे में घायल सड़क हादसे में राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी (37) हो गईं। विधायक की कार का शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे उदयपुर-राजसमंद नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया। विधायक, उनके PA और ड्राइवर को उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें

3. कानून मंत्री बोले- हाईकोर्ट ने SI भर्ती को रद्द नहीं किया कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने SI भर्ती को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- कोर्ट ने SI भर्ती को रद्द नहीं किया है। कोर्ट ने अपना ऑब्जर्वेशन सरकार को भेजा है। इसकी जांच कर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) को भेजा जाएगा। उन्होंने जो ऑब्जर्वेशन किया वह बहुत महत्वपूर्ण है। पूरी खबर पढ़ें
4. आसाराम 235 दिन बाद फिर जेल में, जोधपुर में सरेंडर किया नाबालिग से रेप के मामले में सजा काट रहे आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर कर दिया है। राजस्थान हाईकोर्ट ने 27 अगस्त की सुनवाई में उसकी अंतरिम जमानत आगे बढ़ाने से मना कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार आसाराम की तबीयत स्थिर है। पूरी खबर पढ़ें

5. बीकानेर में छत गिरी, 10 साल के बच्चे की मौत बीकानेर के लूणकरणसर में मलकीसर छोटा गांव के चक 17 एमकेडी में बारिश के कारण मकान की छत धराशायी हो गई। इसमें दबकर 10 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि मां घायल है। भीलवाड़ा में बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. किरोड़ीलाल मीणा और हनुमान बेनीवाल के बीच हुई सुलह कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और RLP सांसद हनुमान बेनीवाल के बीच सुलह हो गई है। डॉ. किरोड़ी ने कहा- मेरे बयान से हनुमान बेनीवाल आहत हुए तो मैं माफी चाहता हूं। बेनीवाल ने कहा- डॉक्टर साहब मेरे बड़े भाई हैं, उन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं है। पूरी खबर पढ़ें
7. जयपुर में नीट छात्रा ने की सुसाइड की कोशिश, टीचर ने पकड़ा जयपुर में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने कोचिंग इंस्टीट्यूट की छत से कूदकर सुसाइड का प्रयास किया। वह 3 मंजिला कोचिंग की छत पर चली गई। छलांग लगाने की कोशिश करते समय पीछे से आए टीचर ने उसे पकड़ लिया और अंदर खींच लिया। पूरी खबर पढ़ें

8. राहुल द्रविड़ ने छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ दिया है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शनिवार को इस बात की पुष्टि की है कि हेड कोच द्रविड़ और टीम का साथ खत्म हो गया है। पूरी खबर पढ़ें
खबर जो हटकर है 9. केलों से भरा ट्रक पलटा, भीड़ लूटकर ले गई टोंक में NH-148 डी पर शनिवार सुबह केलों से भरा ट्रक पलट गया और सड़क किनारे केले बिखर गए। लोगों को पता चला तो कोई बाइक पर तो कोई टेंपो में भरकर केले ले गया। महज 4 घंटे में ही ट्रक का पूरा माल गायब हो गया। ट्रक ड्राइवर ने भी उनको रोका नहीं और साइड में बैठकर देखता रहा। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या है खास 10. विधानसभा सत्र से पहले कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट की बैठक होगी। सोमवार से विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में इस बैठक में विधानसभा से जुड़े विधायी कार्यों पर चर्चा होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments