जोधपुर-पुणे ट्रेन के ठहराव पर खुशी जताते हुए ग्रामीण।
पाली जिले के सोमेसर रेलवे स्टेशन पर पुणे-जोधपुर ट्रेन का ठहराव किया गया। इस पर शनिवार को क्षेत्रवासियों ने सोमेसर रेलवे स्टेशन के बाहर आतिशबाजी कर खुशी जताई। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवा बधाई दी।
बता दें कि मारवाड़ संघर्ष समिति सोमेसर लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रही थी और इसको लेकर अभियान भी चलाया था। इस ट्रेन के ठहराव होने से सोमेसर सहित आस-पास के 100 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। उन्हें अब फालना और मारवाड़ जंक्शन रेलवे नहीं जाना पड़ेगा। जिससे उनका समय और पैसा दोनों बचेगा।


लंबे समय की जा रही थी मांग मारवाड़ संघर्ष समिति सोमेसर के अध्यक्ष हुकमसिंह सेपटावास ने बताया कि समिति के संरक्षक भंवरलाल मालवीय के नेतृत्व में पुणे-जोधपुर ट्रेन के ठहराव की मांग लगातार कर रहे थे और इसको लेकर अभियान भी चलाया था। उसका असर है कि रेलवे ने उनकी वाजिब मांग को देखते हुए सोमेसर रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव किया है। इससे पहले भी अभियान चलाया था। जिस पर योगा एक्सप्रेस का सोमेसर रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया गया। उस ट्रेन का भी वर्तमान में सोमेसर रेलवे स्टेशन पर ठहराव हो रहा है। जिससे ग्रामीणों को सुविधा हो रही है। साथ ही रेलवे को भी राजस्व मिल रहा है।
इस दौरान समिति के सचिव रमेश भाटी, सह सचिव दीपेंद्र सिंह कुम्पावत, कोषाध्यक्ष जगदीश सैन, सरपंच अर्जुन आदिवाल, श्रवण भाटी, हर्षित सिंह शेखावत, अशोक कडेला, महेंद्र कुमार मीणा,प्रवीण घांची, अर्जुन कोली, मुकेश आदिवाल, मगाराम ओडवारिया, सुरेंद्र, गोपाल बैरवा, मुकेश घांची, प्रवीण कोली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments