☜ Click Here to Star Rating


शनिवार को जयपुर के जोरावर सिंह गेट स्थित होटल राज पैलेस के विरुद्ध शिवशक्ति कॉलोनी के निवासियों ने प्रदर्शन किया।

शनिवार को जयपुर के जोरावर सिंह गेट स्थित होटल राज पैलेस के विरुद्ध शिवशक्ति कॉलोनी के निवासियों ने प्रदर्शन किया। कोर्ट स्टे के बावजूद होटल द्वारा आम रास्ता बंद करने का मामला सामने आया है।

.

शिवशक्ति कॉलोनी नगर निगम जयपुर के वार्ड 25 में स्थित है। यह रास्ता कॉलोनी को आमिर रोड से जोड़ता है। आसपास की 10-12 कॉलोनियों के निवासी पिछले 50-60 वर्षों से इस मार्ग का उपयोग करते आ रहे हैं। यह मार्ग गंगा पोल, बासबदनपुरा, रामगंज बाजार, घाटगेट, आदर्श नगर, शास्त्री नगर और चांदपोल बाजार को जोड़ता है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और न्याय की मांग की।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और न्याय की मांग की।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि होटल राज पैलेस के मालिक अरुण पुरी द्वारा 29 अगस्त को अपने मकान के अंदर से सुरंग बनाकर रास्ते को खोखला कर दिया गया। इससे वाहनों के दबाव से रास्ते में बड़ा गड्ढा हो गया। कॉलोनी वासियों की शिकायत पर नगर निगम के आपदा एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने गड्ढे को मिट्टी से भरवाया।

लेकिन 29-30 अगस्त की मध्य रात्रि को होटल मालिक ने कथित तौर पर नगर निगम के अधिकारियों से मिलीभगत कर गड्ढे से मिट्टी निकलवा दी। इस मामले में स्थानीय लोगों ने हवामहल के उपायुक्त सीमा चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि सीमा चौधरी ने होटल मालिक के इशारे पर गड्ढे को वापस गहरा करवा दिया। हालांकि इस रास्ते पर वापस बनाए गए गड्ढे को नगर निगम के आपदा प्रकोष्ठ द्वारा वापस भर दिया गया। इस रास्ते को होटल मालिक अरुणपुरी नगर निगम के अधिकारियों से मिली भगत करके रास्ते को बंद करना चाहता है और रास्ते को हड़पना चाहता है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और न्याय की मांग की।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading