☜ Click Here to Star Rating


नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर है। सीएम भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा बढ़ गई है। चलिए अब सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान में दिनभर में क्या

.

1. मोदी से मिले सीएम, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा सीएम भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीएम की दिल्ली में संसद भवन में पीएम से करीब 45 मिनट बातचीत हुई। इससे पहले सोमवार को वसुंधरा राजे ने पीएम से मुलाकात की थी। इन मुलाकातों के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा बढ़ गई है। पढ़ें पूरी खबर…

2. थानाधिकारी समेत 23 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर बारां के किशनगंज थानाधिकारी समेत 23 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी अभिषेक अंदाशू ने थाने में पुलिस हिरासत में हत्या के आरोपी लोकेश सुमन (28) की मौत के मामले में यह कार्रवाई की। युवक के परिजनों ने पुलिस की मारपीट से मौत होने का आरोप लगाया था। पढ़ें पूरी खबर…

3. पानी से बचने को लोगों के कंधे पर बैठे विधायक राजस्थान में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात हो गए। कोटा, बूंदी, झालावाड़, धौलपुर, टोंक सहित कई जिलों में नदियां उफान पर हैं। 15 जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी घोषित कर दी गई। वहीं, जयपुर में सांभर एरिया में हुए जलभराव की स्थिति देखने के लिए स्थानीय विधायक लोगों कंधे पर बैठ गए। पढ़ें पूरी खबर…

4. कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा अचानक मेवाड़ यूनिवर्सिटी पहुंचे कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा मंगलवार को चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी पहुंचे। उन्हें एग्रीकल्चर डिप्लोमा और डिग्री को लेकर फर्जीवाड़े की शिकायत मिली थी। सूचना थी कि यूनिवर्सिटी में एक साल की डिग्री के नाम पर छात्रों को केवल 2 घंटे की पढ़ाई करवाई जाती है। पढ़ें पूरी खबर…

5. वसुंधरा मोदी से मिलीं, राजस्थान सीएम भी दिल्ली में थे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। इसके सियासी मायने भी निकाले जाने लगे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

अब 5 अहम खबरें…

6. अब एएसओ के 64 पदों पर होगी भर्ती राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती-2024 के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अब 43 के बजाय 64 पदों पर भर्ती होगी। कैंडिडेट्स 30 जुलाई से 13 अगस्त 2025 को रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

7. शवों के साथ तंत्र साधना करता रहा कुख्यात तस्कर राजस्थान का हेरोइन (चिट्टा) तस्कर उज्जैन में ‘अघोरी’ बनकर रह रहा था। हुलिया के साथ ही उसने नाम भी बदल लिया था। पिछले ढाई साल से राजस्थान पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने उसे उज्जैन से गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी खबर…

8. जोधपुर में ‘ड्रामा लूट’ का नया ट्रेंड​​​​​​​ जोधपुर शहर में कुछ ऐसे लुटेरों के अलग-अलग गिरोह सक्रिय हैं, जो पहले तो राह चलते लोगों से जानबूझकर टकराते हैं और उसके बाद अपने साथियों के साथ डरा-धमका कर रुपए वसूल फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है एमडीएम हॉस्पिटल के बाहर। ​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर…

9. पिता ने डेढ़-साल की बच्ची से रेप किया​​​​​​​ जयपुर में एक पिता के डेढ़ साल की मासूम बेटी से रेप करने का मामला सामने आया है। बच्ची के रोने पर आरोपी भाग निकला। सोमवार शाम को मासूम की मां ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि 25 जुलाई की रात महिला पड़ोसी के घर पर गई थी। पढ़ें पूरी खबर…

10. सांड ने भागते हुए श्रद्धालु को चपेट में लिया जैसलमेर के रामदेवरा में सांड ने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने मध्यप्रदेश से आए श्रद्धालु को भागते हुए चपेट में ले लिया। मध्यप्रदेश निवासी ओम कुशवाहा (45) रेलवे स्टेशन से मंदिर की ओर जा रहे थे। अहमदाबाद धर्मशाला के पास सांड ने उन्हें टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading