![]()
मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर के दानपात्र (भंडार) से इस बार भी भारी नकदी निकली है। हर महीने की तरह इस बार भी मंदिर का भंडार खोला गया है और मंगलवार को गिनती का चौथा राउंड पूरा किया गया।
मंगलवार, 29 जुलाई को हुए चौथे राउंड में कुल 3 करोड़ रुपए की गिनती हुई। इसके साथ ही अब तक चार राउंड की गिनती में कुल 21 करोड़ 13 लाख 25 हजार रुपए गिने जा चुके हैं। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार गिनती का अगला राउंड बुधवार, 30 जुलाई को किया जाएगा। सोने-चांदी का तौल भी अभी तक बाकी है।
23 जुलाई को खुला था भंडार
श्री सांवलिया सेठ मंदिर में भंडार खोलने की शुरुआत 23 जुलाई (चतुर्दशी) को की गई थी। उस दिन गिनती का पहला राउंड हुआ था जिसमें 7 करोड़ 15 लाख रुपए गिने गए थे। इसके बाद 25 जुलाई को दूसरा राउंड हुआ जिसमें 3 करोड़ 35 लाख रुपए निकले।
28 जुलाई को तीसरे राउंड की गिनती हुई थी
28 जुलाई को तीसरे राउंड की गिनती हुई, जिसमें सबसे ज्यादा 7 करोड़ 63 लाख 25 हजार रुपए की नकदी सामने आई। फिर 29 जुलाई मंगलवार को चौथे राउंड में 3 करोड़ रुपए की गिनती पूरी की गई।
24 जुलाई को हरियाली अमावस्या का पर्व था, उस दिन मंदिर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रही, इसलिए गिनती बंद रखी गई थी। इसी तरह 26 और 27 जुलाई को शनिवार और रविवार होने के कारण भी गिनती का कार्य स्थगित रहा।
दानपात्रों से निकली नकदी की गिनती बैंक स्टाफ, मंदिर समिति और सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में की जाती है। गिनती के दौरान साफ-सफाई और सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाता है। रुपए गिनने के लिए मशीनों का भी उपयोग होता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments