आज की सबसे बड़ी खबर कोटा से है। यहां एक टीवी एक्ट्रेस के फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुएं से दम घुटने से टीवी एक्ट्रेस के 2 बेटों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें 1. टीवी एक्ट्रेस के 2 बेटों की दम घुटने से मौत कोटा में फ्लैट में आग लगने से टीवी एक्ट्रेस के 2 बेटों की मौत हो गई। पड़ोसियों ने फ्लैट से धुआं उठते देखा तो तुरंत दरवाजा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें

2. भरतपुर में धर्मांतरण सेंटर पकड़ा, बुजुर्ग रोने लगे भरतपुर में हिंदू संगठनों ने एक घर में धर्मांतरण सेंटर पकड़ा। भीड़ का फायदा उठाकर प्रार्थना सभा आयोजित कर रहे संचालक भाग निकले। प्रार्थना सभा में पकड़े जाने पर एक बुजुर्ग घबरा गए और वहीं रोने लगे। पुलिस ने मामले में 1 युवक और 1 महिला को हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ें

3. सीकर में खांसी की दवा पीते ही दो बच्चे बेहोश सीकर के अजीतगढ़ में सरकारी अस्पताल से मिली खांसी की दवा पीने से दो बच्चे बेहोश हो गए। परिजन दोनों बच्चों को जयपुर के जेके लोन हॉस्पिटल लेकर आए, जहां 2 दिन तक उनको ICU में रखा था। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों की हालत अब स्थिर है। पूरी खबर पढ़ें

4. RPSC की पूर्व मेंबर मंजू शर्मा की हाईकोर्ट में अपील RPSC की पूर्व मेंबर मंजू शर्मा ने हाईकोर्ट की जयपुर डिवीजन बेंच में अपील दायर की है। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने 28 अगस्त को एसआई भर्ती-2021 रद्द करने की सिफारिश करते हुए RPSC सदस्यों पर गंभीर टिप्पणियां की थीं। मंजू शर्मा ने अपने खिलाफ की गई टिप्पणियों को हटाने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें
5. दशहरे मेले में युवक की पीठ में घोंपा चाकू बांसवाड़ा में दशहरे मेले में धक्का-मुक्की के बाद हुए विवाद में युवक की पीठ में चाकू घोंप दिया गया। उसके शरीर से काफी खून निकल रहा था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। पीड़ित युवक अपने दोस्त के साथ मेला देखने आया था। पूरी खबर पढ़ें
अब 3 अहम खबरें 6. किडनैपिंग का आरोपी कॉन्स्टेबल को धक्का देकर भागा सीकर में होटल संचालक की किडनैपिंग का आरोपी पुलिस कस्टडी से भाग निकला। बदमाश ने टॉयलेट करने के बहाने से पुलिस की गाड़ी रुकवाई और कॉन्स्टेबल को धक्का देकर भाग निकला। हालांकि कुछ समय बाद पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें
7. जयपुर के कई इलाकों में बरसात राजधानी जयपुर में रविवार को दोपहर में अचानक कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम के असर से राजस्थान के अगले 4 दिन हल्की बारिश होगी। 29 सितंबर को 9 जिलों में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें

8. खेत में मिला मानव कंकाल और साड़ी भरतपुर में एक खेत में मानव कंकाल और महिला की साड़ी मिली। खेत में पशुओं को भगाने गई महिला ने इसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। महिला ने बताया- वह परिजनों के साथ रोजाना खेत में काम करती है, लेकिन पहले कभी उनको यहां कुछ दिखाई नहीं दिया। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. आतिशबाजी के साथ भगवान राम की बारात निकाली कोटा में चल रहे 132वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में भगवान राम की बारात निकाली गई। शहर के लोग बाराती बनकर प्रभु श्रीराम और माता जानकी के विवाह में शामिल हुए। कहीं पुष्पवर्षा तो कहीं आतिशबाजी से बारात का स्वागत हुआ।

कल क्या है खास 10. 29 सितंबर को सांगानेर को मिलेगी विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा नवरात्र के अवसर पर 29 सितंबर को सांगानेर क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया करेंगे। साथ ही, सांगानेर के क्षेत्रवासियों के साथ भविष्य के विकास कार्यों की योजना पर चर्चा भी की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments