ब्रायन लारा के हस्ताक्षर का बेट प्रेम भंडारी को भेंट करते कैबिनेट मंत्री बेरी पदारथ और पीएम कमला प्रसाद बिसेसर।
जयपुर फुट यूएसए, BRUHUD न्यूयॉर्क सीनियर्स और राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (RANA) के संयुक्त तत्वावधान में न्यूयॉर्क में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन और त्रिनिदाद एवं टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर के सम्मान में विशेष
प्रधानमंत्री कमला ने अपने संबोधन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की और जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी की आगामी जयपुर फुट मेगा कैम्प में निभाई जा रही अहम भूमिका की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री कमला ने अपने संबोधन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।
यह 50 दिवसीय मेगा शिविर गांधी जयंती 2 अक्तूबर से त्रिनिदाद एवं टोबैगो में प्रारंभ होगा, जिसमें 800 दिव्यांगजन को विश्वप्रसिद्ध जयपुर फुट कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। यह शिविर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा पूर्ण रूप से प्रायोजित है। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में त्रिनिदाद एवं टोबैगो की संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते समय की थी।

कमला प्रसाद बिसेसर व सिन सोबर्स विकसित भारत रन टीशर्ट का विमोचन करते हुए।
प्रेम भंडारी ने बताया कि जयपुर फुट की मूल संस्था भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (BMVSS) की स्थापना पद्मभूषण डी.आर. मेहता ने 1975 में की थी। अब तक 24 लाख से अधिक लोगों का जीवन बदला जा चुका है। आगामी त्रिनिदाद कैम्प, BMVSS का 120वां अंतरराष्ट्रीय कैम्प होगा। संस्था अब तक 50 देशों में अपने कैम्प कर चुकी है। संस्थापक पद्मभूषण डी.आर. मेहता भी न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं और त्रिनिदाद में शिविर के उद्घाटन के लिए रवाना होंगे।
समारोह में जयपुर फुट यूएसए के वाइस चेयरमैन मनीष डडा, न्यूयॉर्क सीनियर्स के अध्यक्ष एवं जयपुर फुट यूएसए के संयुक्त सचिव अजय पटेल, यूथ कोऑर्डिनेटर आर्या वाघेला, राशिक पुरी और अहमदाबाद जयपुर फुट सेंटर के उपाध्यक्ष ललित जैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments