![]()
पाली शहर के निकट स्थित झीतड़ा गांव में आयोजित श्री क्षत्रिय युवक संघ का प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर में मौजूद राजपूत समाज के लोग।
श्री क्षत्रिय युवक संघ का प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर 27 सितम्बर को पाली जिले के झीतड़ा गांव स्थित श्री मंदिर जानराय (द्वारिकाधीश) भगवान चांपावतों का गुरुद्वारा ट्रस्ट झीतड़ा में शुरू हुआ। जो 30 सितम्बर तक चलेगा।
शिविर संचालक महेंद्र सिंह गुजरावास ने बताया कि शिविर में सामूहिक संस्कार कार्यप्रणाली द्वारा बालकों में संस्कार निर्माण कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि बच्चों में संस्कार परिवार के वृद्वजनों से आते है। लेकिन जबसे एकल परिवार होने लगे है तब से बच्चों में संस्कारों की कमी आ रही है। इस शिविर के माध्यम से राजपूत समाज के बच्चों को संस्कारवान बनाने का काम किया जाता है। शिविर में खेल ,चर्चा ,बौद्धिक, सहगीत द्वारा सब बताया जा रहा है। इस शिविर में सबके भाल पर तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जब्बरसिंह दूदिया, भगवान सिंह निम्बली उड़ा, ट्रस्ट के व्यवस्थापक छतर सिंह झीतड़ा मौजूद रहे। संघ के प्रान्त प्रमुख हीरसिंह लोडता ने बताया कि इस शिविर में दूदिया, मण्डली दर्जियान, खाण्डी, डूंगरपुर, चेण्डा, निम्बली उडा, सरदारसमंद, भांगेसर, खाम्भल पाली शहर सहित आसपास के 170 टीचर्स, एडवोकेट, व्यापारी, स्टूडेंट हिस्सा ले रहे है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments