☜ Click Here to Star Rating


.

आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां 4 मंजिला घर ढह गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें…

1. जयपुर में 4 मंजिला मकान गिरा, पिता-पुत्री की मौत जयपुर में 4 मंजिला जर्जर हवेली भरभराकर ढह गई। मलबे में दबने से पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चों समेत 5 लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान मकान में 19 लोग मौजूद थे। मकान का पिछला हिस्सा गिरते ही 12 लोग बाहर निकल गए थे। पूरी खबर पढ़ें

2. उदयपुर में जान बचाने छतों पर चढ़े लोग, राजसमंद में हाईवे बहा राजस्थान में तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। उदयपुर में आयड़ नदी में उफान से कॉलोनी डूब गई, लोगों ने छतों पर चढ़कर जान बचाई। कुछ लोग पानी में फंस गए। राजसमंद में तेज बारिश से नेशनल हाईवे-162 का आधा हिस्सा बह गया। पाली में जवाई बांध के गेट खोले गए। पूरी खबर पढ़ें

3. शेखावत बोले- कुर्सी के मोह में फैसला नहीं कर पाए गहलोत केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- अशोक गहलोत जो कांग्रेस के वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं, थोड़ा सा राजनीतिक विचलन में चले गए। कुर्सी के मोह में सही या गलत का फैसला नहीं कर पाए, वरना अभी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होते। पूरी खबर पढ़ें

4. ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 4 की मौत सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को दौसा के लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। पूरी खबर पढ़ें

5. खाटूश्यामजी मंदिर में 43 घंटे बंद रहेंगे दर्शन सीकर जिले के बाबा खाटूश्याम मंदिर में शनिवार रात 10 बजे से अगले 43 घंटे तक दर्शन नहीं होंगे। 7 सितंबर को चंद्रग्रहण और बाबा श्याम का तिलक होने के कारण 8 सितंबर की शाम 5 बजे तक मंदिर बंद रहेगा। इसको लेकर मंदिर कमेटी ने आदेश जारी किए हैं। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें

6. किरोड़ी बोले- 6-8 महीने और काम करूंगा तो भूचाल खड़ा हो जाएगा कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने बारां में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कहा- जिन इलाकों में असर रखता हूं, वहां हम सातों सीट हार गए। नैतिकता के नाते इस्तीफा दे दिया। फिर केंद्र ने कहा काम करो तो मैं 3 महीने से काम कर रहा हूं। 6-8 महीने और काम करूंगा तो भूचाल खड़ा हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ें

7. वीजा नहीं मिला तो बॉर्डर पार करने जैसलमेर पहुंचा युवक पश्चिम बंगाल के युवक को सऊदी अरब जाने के लिए वीजा नहीं मिला तो वह बॉर्डर पार करने के लिए जैसलमेर पहुंच गया। 10 दिन में 2000 किमी सफर कर जैसलमेर पहुंचा। बॉर्डर क्रॉस करने से पहले ही BSF ने उसे पकड़ लिया। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें

8. 140 हलवाइयों ने 50 हजार लोगों के लिए तैयार की महाप्रसादी चित्तौड़गढ़ में अनंत चतुर्दशी के मौके 50 हजार लोगों को प्रसाद खिलाया गया। इसके लिए 5 हजार किलो आटे से 2 लाख पूड़ी बनाई गई। पुड़ी के साथ 5 तरह की सब्जियां और अचार भी परोसा जा रहा है। इन सबको तैयार करने के लिए 140 हलवाइयों की टीम लगी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है

9. मंत्री और MLA ने किया तलवारबाजी का प्रदर्शन कोटा में अनंत चतुर्दशी पर गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी गई। इस दौरान निकली शोभायात्रा में कलाकारों ने करतब दिखाए। कैथूनीपोल इलाके में मंत्री हीरालाल नागर और विधायक संदीप शर्मा ने तलवारबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों नेताओं को तलवारें घुमाते देख भीड़ जमा हो गई। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या है खास

10. सीनियर टीचर भर्ती के लिए रविवार से एग्जाम रविवार को प्रदेश भर में सीनियर टीचर के लिए एग्जाम होंगे। RPSC की ये परीक्षा 12 सितंबर तक चलेगी। 11 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने 2 हजार 129 पोस्ट के लिए एप्लाई किया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading