भीलवाड़ा में देर रात तेज बारिश के बाद शहर में और इसके आसपास के गांवों में बाढ़ के हालात हो गए। 5 साल बाद कोठारी नदी अपने पूरे वेग पर बहने लगी है। इससे पालड़ी गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया। वहीं कॉलोनियों के घरों में पानी भरा है। लोगों की अलमार
भीलवाड़ा शहर के लोगों का कहना है हर साल यही हालात होते हैं, हमारी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
दैनिक भास्कर में पढ़िए भीलवाड़ा में बारिश के बाद की ग्राउंड रिपोर्ट…
भीलवाड़ा में शुक्रवार रात से तेज बारिश से शहर में पानी भर गया। विजय सिंह पथिक, शास्त्री नगर, मेन मार्केट अंडर ब्रिज और नेशनल हाईवे रामधाम के आसपास पानी भरा है। आलम ये है कि कहीं-कहीं तो पांच फीट तक पानी भर गया। इसके चलते लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं तेज बहाव में भोपालगढ़ गांव में एक युवक बह गया, जिसे पास ही में मौजूद लोगों ने बचाया।

तस्वीर, विजय सिंह पथिक नगर की है। यहां घरों में पानी भर गया।
बोले- 5 फीट से ज्यादा पानी भरा
शहर की विजय सिंह पथिक नगर कॉलोनी के विकास व्यास बताते हैं- शनिवार सुबह 4 बजे से लोगों की मुसीबत स्टार्ट हुई। जो दोपहर 4 बजे तक भी खत्म नहीं हुई। यहां कई घरों में 3 फीट तो सड़कों पर 5 फीट से ज्यादा पानी भर गया। दोपहर बाद तक यहां दो-दो फीट पानी भरा हुआ था।
व्यास ने बताया कि सुबह 4 बजे से बारिश का पानी मकान के अंदर और सड़कों पर भरा हुआ है। पहले भी कई बार प्रशासन को समस्या से अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई।

विजय सिंह पथिक नगर में दोपहर बाद तक पानी भरा रहा
हर साल आती है समस्या
यहां रहने वाले हिमांशु का कहना है- पिछले लंबे समय से इस एरिया में पानी भरने की समस्या है। लेकिन समाधान किसी के पास नहीं है। हर बार चुनाव के टाइम वोट लेने के लिए जनप्रतिनिधि आ जाते हैं लेकिन बारिश में हालत काफी बुरे होते हैं कोई पूछने वाला नहीं है।

शहर के रामधाम रोड के बाहर पानी से गुजरते शहरवासी
पलंग की प्लाई डूबी
कॉलोनी में रहने वाले ओम दत्त शर्मा ने बताया- इस बारिश में पांच बार घर में पानी भर चुका है। बारिश बंद हो जाती है लेकिन 8 से 10 घंटे बीत जाने के बाद भी पानी नहीं उतर पता है। बारिश का पानी आने के कारण बिजली के उपकरण जल जाते हैं, हमारे पलंग 2 फीट ऊपर लगी प्लाई पूरी डूब चुकी है। किचन में पानी भरा हुआ है, कमरों में जो अलमारियां है उनमें पानी भरा हुआ है। हमने कपड़े निकाल कर उन्हें बाहर जमा रखा है। घर का किचन पानी के चलते पूरा अस्त व्यस्त हो चुका है। फ्रिज हो चाहे पानी की मोटर सब जलकर खत्म हो चुके हैं।

रामधाम के बाहर कार के टायर पानी में डूबे
सफाई करना मुश्किल
घर के बाहर साफ सफाई कर रही महिला ऊषा जेठानी ने बताया- अब तो मकान में पानी भरने की समस्या की आदत सी हो गई है। सब लोग यहां आते हैं फोटो खींचते हैं और चले जाते हैं कोई हमारी सुनने वाला नहीं है।
कॉलोनी में रहने वाली वृद्ध महिला अनिता देवी शर्मा ने बताया- सफाई करके मेरी हालत खराब हो जाती है। कोई बाई भी यहां सफाई करने नहीं आती है। मुझे अर्थराइटिस की प्रॉब्लम भी है, क्या करें यही रहना है इसलिए मजबूर भी है।

पॉश कॉलोनी के बाहर भरा पानी
शहर की पॉश कॉलोनी शास्त्री नगर की मेन रोड के हालात काफी बुरे हैं, यहां 5 फीट चौड़ा और करीब 8 से 10 फीट गहरा नाला पानी से भर कर ओवर फ्लो हो जाता है। रोड पर बहने वाला पानी और नाले के पानी का लेवल एक हो जाने से हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। पानी भरने से डेली रूटीन बिगड़ता है, कामकाज के लिए जाने वाले लोगों और पढ़ाई के लिए जाने वाले स्टूडेंट को आज सुबह से यहां से निकलने में काफी परेशानी हुई।

चित्तौड़ रोड पर पानी के बीच से गुजरते टू व्हीलर
मजदूरों को काम नहीं मिल पाया
सुबह 8 बजे कोचिंग पर जाने वाला स्टूडेंट 11 बजे के बाद भी कोचिंग नहीं जा सका। मजदूर भी आज बारिश में जलभराव के चलते हैं इस एरिया से नहीं निकाल पाए। लोगों का कहना है कि सड़कों की ऊंचाई ज्यादा है। पानी निकालने का कोई रास्ता नहीं है। इसके चलते यहां हर बारिश में पानी भर जाता है। जनप्रतिनिधियों को हर बार समस्या बताई जाती है लेकिन सुनवाई करने वाला कोई नहीं है।
बारिश के बाद शहर के नाले और अंडर ब्रिज पानी से भर चुके हैं। भीलवाड़ा शहर से पटरी पार आने-जाने वाले लोगों को यहां जलभराव के चलते मुसीबत का सामना करना पड़ता है। कई लोग और स्टूडेंट यहां पहुंचे लेकिन पानी भरा होने के चलते उन्हें फिर से लौटना पड़ा। आसपास के गांव से भीलवाड़ा शहर में आईं महिलाओं को पानी से भरे अंडर ब्रिज में से निकलना पड़ा।

अंडर ब्रिज में तीन से चार फीट तक पानी भरा रहा
हाईवे के पास पानी भरा
भीलवाड़ा को चित्तौड़गढ़ को जोड़ने वाली मुख्य नेशनल हाईवे रामधाम के पास लगातार जलभराव के चलते लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। बारिश बंद होने के बाद भी यहां घंटों तक तेज स्पीड में पानी बहता रहता है। कई बार यहां बने नालों में टू व्हीलर और फोर व्हीलर बह गए। किसी को क्रेन की सहायता से निकलना पड़ा।

पालडी रोड पर कोठारी नदी पर 2 फीट पानी की चादर को देखने शहरवासी पहुंचे
कोठारी नदी पूरे वेग पर
तेज बारिश के बाद शहर के नदी नाले ओवरफ्लो हो गए। करीब 5 साल बाद कोठारी नदी आज पूरी स्पीड से बहने लगी, पुलिया पर करीब दो-दो फीट से ज्यादा पानी भर गया। पालड़ी गांव का भीलवाड़ा से संपर्क टूट गया। दोनों किनारों पर लोग घंटों पानी उतरने इंतजार करते रहे। पवन त्रिपाठी का कहना है कि पूरे शहर का तमाम नदी नालों का पानी इसी कोठारी नदी में आकर इकट्ठा होकर आगे बनास नदी में जाकर मिलता है। लेकिन नदी में हर तरफ अतिक्रमण के चलते यहां पानी निकालने की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते थोड़ी बारिश के बाद ही पानी ओवरफ्लो होने लग जाता है।

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments