☜ Click Here to Star Rating


.

आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। राजस्थान सरकार के 3 विभागों में विदेशी सामान की खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोई अधिकारी-कर्मचारी विदेशी सामान खरीदेगा तो उस सामान का भुगतान उससे ही वसूला जाएगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें… 1. राजस्थान सरकार के 3 विभागों में विदेशी सामान पर बैन राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- अब से शिक्षा विभाग,पंचायती राज और संस्कृत शिक्षा विभाग में सिर्फ भारत में बने सामान की ही खरीद की जाएगी। तीनों विभागों में विदेश में निर्मित सामान की खरीद पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोई भी अधिकारी-कर्मचारी विदेशी सामान खरीदेगा तो उस सामान का भुगतान उसी से वसूला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें

2. क्रिकेटर यश दयाल की गिरफ्तारी रोकने से हाईकोर्ट का इनकार IPL चैंपियन RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल को नाबालिग से रेप के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। जयपुर में जस्टिस सुदेश बंसल की अदालत ने कहा- पीड़ित नाबालिग है, इसलिए गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई पर रोक नहीं लगा सकते। अदालत ने केस डायरी तलब की है। अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी। पूरी खबर पढ़ें

3. रविंद्र भाटी बोले- खेजड़ी काटने और दफनाने वालों पर करवाऊंगा FIR बाड़मेर में सोलर कंपनी के खिलाफ 4 महीने से चला आ रहा धरना समाप्त हो गया है। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की मौजूदगी में मंगलवार को वृक्षारोपण, भूमि मुआवजा समेत कई बिंदुओं पर सहमति बनी है। हालांकि खेजड़ी के पेड़ काटने और दफनाने वालों के खिलाफ रविंद्र भाटी ने FIR दर्ज करवाने की बात कही है। पूरी खबर पढ़ें

4. नेशनल हाईवे पर ट्रेलर ने 3 लोगों को कुचला, मौत भीलवाड़ा के मांडलगढ़ थाना इलाके में नेशनल हाईवे-758 पर ट्रेलर ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 2 युवकों का सिर फूट गया, जबकि बुजुर्ग को गंभीर चोट आई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर खून ही खून फैल गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पूरी खबर पढ़ें

5. चोरी कर 500-500 के नोट स्कूली बच्चों में बांटे अजमेर में चोरों ने दिनदहाड़े 5 घरों के ताले तोड़कर दो घरों से कैश और लाखों की ज्वेलरी चुराई। चोरी कर घर से बाहर निकले और स्कूल से लौट रहे बच्चों में 500-500 रुपए के नोट बांट दिए। पैसे बांटने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दो पीड़ितों ने नसीराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरी खबर पढ़ें

अब 5 अहम खबरें… 6. सरकारी टीचर ने छात्रा को दिया लव लेटर बीकानेर में सरकारी स्कूल के टीचर ने 11वीं की छात्रा को लव लेटर दे दिया। छात्रा ने इसकी जानकारी परिजन को दी तो हंगामा हो गया। छात्रा के पेरेंट्स और ग्रामीण बुधवार सुबह स्कूल पहुंचे और गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने लेक्चरर को सस्पेंड कर दिया। पूरी खबर पढ़ें

7. झुंझुनूं में 25 कुत्तों की गोली मारकर हत्या झुंझुनूं में 25 से ज्यादा कुत्तों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बदमाश बंदूक लेकर घूमता है और कुत्ता नजर आते ही गोली मारकर उनकी हत्या कर देता। कुत्तों को मारने की घटना 2 और 3 अगस्त की बताई जा रही है। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई। पूरी खबर पढ़ें

8. SMS हॉस्पिटल में ब्लड की बीमारियों के लिए अलग यूनिट शुरू जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज में एनीमिया, लिम्फोमा, थैलेसीमिया से पीड़ितों के लिए अब अलग से ​डेडिकेटेड क्लिनिकल हेमेटोलॉजी डिपार्टमेंट की शुरुआत हुई है। इस यूनिट के बनने से सुपर स्पेशियलिटी के डॉक्टरों की निगरानी में ब्लड कैंसर के मरीजों को डेडिकेटेड इलाज मिल सकेगा। पूरी खबर पढ़ें

9. जयपुर में महिला की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका, चेन लूटी जयपुर के पॉश एरिया शिप्रा पथ में मंदिर से घर लौट रही बुजुर्ग महिला से सरेआम चेन लूट ली गई। बाइक सवार बदमाशों ने पहले उसकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंका। वह संभल पाती, इससे पहले ही बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया और गले से चेन तोड़ ले गए। पूरी खबर पढ़ें

10. जयपुर में खेली जाएगी लेजेन-जी टी-10 लीग जयपुर में गुरुवार से लेजेन-जी टी-10 लीग की शुरुआत होने जा रही है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाली लीग में हर्षल गिब्स, रॉस टेलर, इरफान पठान, यूसुफ पठान जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 6 टीमों का नेतृत्व करते नजर आएंगे। इन टीमों में 74 भारतीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने मैदान में उतरेंगे। पूरी खबर पढ़ें



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading