☜ Click Here to Star Rating


विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी धाम में बुधवार को जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने अपनी पत्नी शुचि त्यागी के साथ बाबा श्याम के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। आईजी ने बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाकर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्री श्या

.

अपनी पत्नी शुचि त्यागी के साथ दर्शन करते हुए आईजी राहुल प्रकाश।

अपनी पत्नी शुचि त्यागी के साथ दर्शन करते हुए आईजी राहुल प्रकाश।

आईजी के खाटूश्यामजी पहुंचने पर सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत और डीवाईएसपी संजय कुमार बोथरा ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया। इस अवसर पर खाटूश्यामजी थानाधिकारी पवन कुमार चौबे, रींगस थानाधिकारी सुरेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

बाबा श्याम के दर्शन के बाद आईजी राहुल प्रकाश ने मंदिर की दर्शन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद वे खाटूश्यामजी पुलिस थाने पहुंचे, जहां उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आईजी।

मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आईजी।

खाटू में दर्शन और निरीक्षण के बाद आईजी सीधे सीकर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने जिले के सभी सर्किल ऑफिसर्स (सीओ) की बैठक ली और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। इस दौरान जिले में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

आज थाईलैंड की हरी पत्तियों से बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया है।

आज थाईलैंड की हरी पत्तियों से बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading