![]()
जयपुर पुलिस ने AI तकनीकी के चलते एक मुन्ना भाई को अरेस्ट किया है। अपने भतीजे की जगह वह डमी कैंडिडेट बनाकर पहले कॉम्पिटिशन एग्जाम दे चुका है। पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा देने पहुंचने पर बायोमेट्रिक जांच के दौरान दूसरे का नाम आने पर पकड़ा गया। मुरलीप
डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद ने बताया- मामले में भूपेन्द्र गुर्जर (20) पुत्र भूरी सिंह निवासी तेजाजी नगर महेश नगर और धर्मवीर गुर्जर (22) पुत्र रामसहाय निवासी नादनपुर धौलपुर को डिटेन किया है। मुरलीपुरा के शहीद हिम्मत सिंह गावमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का एग्जाम सेंटर था। जिसमें भपेन्द्र गुर्जर का रोल नंबर व सेंटर कोड व सेंटर का नाम सहित बायोमैट्रिक कैप्चर व फोटो पाया गया। बायोमेट्रिक में पाया गया कि वह महावीर वर्धमान ओपन यूनिवसिर्टी की ओर से आयोजित परीक्षा में अन्य नाम से सम्मिलित हुआ है। बायोमैट्रिक जांच में सामने आने पर आरोपी भूपेन्द्र से कॉन्स्टेबल भर्ती एग्जाम देते समय बायोमेट्रिक चैक करने के साथ पूछताछ की गई। तकनीकी सहायता से 1 जून-2025 को अपनी बायोमेट्रिक अपने भतीजे धर्मवीर के नाम पर प्री डीएलएड एग्जाम में यूज ली थी। भतीजे की जगह डमी कैंडिडेट बैठकर उसको कॉम्पिटिशन एग्जाम पास करवाया था। जिससे धर्मवीर बिना परीक्षा के ही वर्तमान में केबीएम टीचर ट्रेनिंग कॉलेज बोंली सवाईमाधोपुर में बीएसटीएसी कर रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments