☜ Click Here to Star Rating


.

आज की सबसे बड़ी खबर पटवारी भर्ती परीक्षा से जुड़ी है। 3,705 पदों के लिए हुई परीक्षा के लिए 38 जिलों में 1030 परीक्षा केंद्र बनाए गए। दोनों पारियों में कुल 6 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें…

1. पत्नी को पटवारी एग्जाम दिलाने आ रहे पति की मौत राजस्थान में रविवार को 2 पारी में पटवारी भर्ती की परीक्षा हुई। जयपुर में पत्नी को एग्जाम दिलाने आ रहे पति की एक्सीडेंट में मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर घायल हो गई। झालावाड़ में परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ गई। अजमेर-बीकानेर में जींस पहनकर आने वालों को एफिडेविट भरना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें

2. बाघों से भरे जंगल में टूरिस्ट को छोड़कर भागा गाइड सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में 20 टूरिस्ट की जान आफत में आ गई। 16 अगस्त की शाम सफारी पर निकले टूरिस्ट की गाड़ी जोन नंबर-6 में खराब हो गई। टूरिस्ट के साथ गया गाइड दूसरी गाड़ी लाने की बोलकर उन्हें अकेला छोड़ गया। पर्यटक 90 मिनट तक अंधेरे में फंसे रहे। पूरी खबर पढ़ें

3. जमीन विवाद में पूर्व राजपरिवार को कोर्ट से मिली राहत अलवर के पूर्व राजपरिवार और पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल के बीच चल रहे जमीन विवाद में कोर्ट ने 3 महीने में फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि पूर्व राजपरिवार की ओर से बनवारी लाल को 10 लाख रुपए सालाना 6 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाए जाएं। पूरी खबर पढ़ें

4. जयपुर में 4 घंटे पैसेंजर्स को फ्लाइट में बैठाए रखा जयपुर से अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में टेक ऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई। देर रात तक फ्लाइट ठीक नहीं हो पाई। 4 घंटे से ज्यादा समय तक यात्रियों को फ्लाइट में ही बैठाए रखा गया। पैसेंजर्स ने विरोध जताया तो एयरलाइन कंपनी ने होटल में शिफ्ट किया। पूरी खबर पढ़ें

5. लड़की को टक्कर मारने के बाद पलटी तेज रफ्तार कार बालोतरा में घर से लापता 17 साल की लड़की का शव हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला। 2 दिन पहले तेज रफ्तार कार ने लड़की को टक्कर मार दी थी। लड़की उछलकर करीब 25 फीट दूर झाड़ियों में गिर गई थी। इसके बारे में किसी को पता नहीं चला। रविवार सुबह लड़की की लाश मिली तो लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। पूरी खबर पढ़ें

अब 5 अहम खबरें…

6. छुट्टी पर घर आए सेना के जवान का निधन झुंझुनूं में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान का निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनको जयपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान निधन हो गया। सिहोड़ गांव के रहने वाले राजेंद्र सिंह 65 आर्म्ड रेजिमेंट में हवलदार थे। वह अभी सिक्किम में पोस्टेड थे। पूरी खबर पढ़ें

7. बेनीवाल बोले- धनखड़ हमें बोलेंगे तो सड़कें जाम कर देंगे नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति पद से हटाया गया, उसका क्या कारण था। धनखड़ अगर चुप हैं तो हमें क्या करना, लेकिन वो हमें बोलते हैं तो हम उनके लिए सड़कें जाम कर देंगे। यदि उन्हें डराकर हटाया गया है, तो देश का किसान उनके साथ है। पूरी खबर पढ़ें

8. हिजाब को लेकर महिला डॉक्टर और इंटर्न स्टूडेंट में बहस टोंक जिले के जनाना अस्पताल में महिला डॉक्टर और इंटर्नशिप कर रही स्टूडेंट में हिजाब को लेकर बहस हो गई। डॉक्टर इंदु गुप्ता ने छात्रा को ड्यूटी के दौरान हिजाब नहीं पहनने के लिए कहा। इस पर छात्रा ने धार्मिक आस्था का विषय बताकर हिजाब में ही ड्यूटी करने की बात कही। पूरी खबर पढ़ें

9. जयपुर में स्कूल-कॉलेज बसों में GPS और कैमरे जरूरी होंगे जयपुर में छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 1 सितंबर से सुरक्षित सफर अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत स्कूल और कॉलेज की बसों में GPS और कैमरा लगाना अनिवार्य रहेगा। साथ ही ड्राइवर और कंडक्टर का पुलिस वेरिफिकेशन भी जरूरी होगा। ये व्यवस्थाएं नहीं होने पर बसों को मौके पर ही सीज कर दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें

10. बेटी को गोद में लेकर तीसरी मंजिल से कूदी मां जयपुर में मासूम बेटी को गोद में लेकर मां ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। मासूम की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर घायल हो गई, जिसका प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। महिला के भाई ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए टॉर्चर से परेशान होकर उसकी बहन ने ये कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट किया है। पूरी खबर पढ़ें



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading