![]()
धौलपुर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के 3 आरोपियों किया गिरफ्तार।
धौलपुर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के तीन मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की सभी बाइकें बरामद हो गई हैं।
मामले का खुलासा करते हुए कोतवाल हरि नारायण मीणा ने बताया कि पहली वारदात 22 जनवरी को मानसरोवर कॉलोनी में हुई। यहां से संतोष कुशवाह की पल्सर मोटरसाइकिल चोरी हुई। दूसरी चोरी 11 जून को बंजरग कॉलोनी से हुई। इसमें रोजक शर्मा की स्प्लेंडर गायब हुई। तीसरी वारदात 16 जुलाई को अजीतपुरा गुमट बाड़ी में हुई। यहां से नसरूद्दीन की पैशन प्रो चोरी की गई।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले दो आरोपी श्रीकेस और चांद खां को पकड़ा। जिनसे चोरी की बाइक बरामद की गई। दोनों बाइक चोर से दो बाइक बरामद करने के बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी इरफान को भी गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों में श्रीकेस (21) मसूरा मठ मोहरी का रहने वाला है। चांद खां (22) और इरफान (18) भगत का नगला, सदर धौलपुर के निवासी हैं। तीनों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिनसे पूछताछ जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments