![]()
बारां की बापचा पुलिस ने 4 किलो गांजे के साथ भाई-बहन को किया गिरफ्तार।
बारां में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। बापचा थाना पुलिस ने मोतीपुरा में विशेष नाकाबंदी के दौरान एक भाई-बहन को 3.95 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा है।
पुलिस ने आरोपी लक्की यादव (19) और उसकी बहन हीना यादव (25) को गिरफ्तार किया है। दोनों लंका कॉलोनी, बारां के रहने वाले हैं। मोतीपुरा चौकी पीएचसी के सामने नाकाबंदी के दौरान दोनों आरोपी रेलवे स्टेशन की तरफ से आ रहे थे। पुलिस को देखकर उनकी संदिग्ध हरकतों के कारण रोका गया।
जांच में लक्की के कंधे पर नीले रंग का बैग और हीना के हाथ में काले व लाल रंग का बैग मिला। दोनों बैगों में टेप से चिपके हुए दो-दो पैकेट थे, जिनमें गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है।
एसपी अभिषेक अंदाशु के निर्देश में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। बुद्धराम जाट उपनिरीक्षक के नेतृत्व में संदीप सिंह, संतोष, अंकित और महिला कांस्टेबल बरफी की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments