☜ Click Here to Star Rating


नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बारिश की है। जयपुर, उदयपुर, पाली सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। पाली में बरसात के पानी में वाहन बह गए। बूंदी के हॉस्पिटल में पानी भर गया। चलिए अब सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

.

पहले टॉप 5 खबरें…

1. आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। जयपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, कोटा, भीलवाड़ा, बूंदी, पाली, जालोर, बारां सहित कई जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। बालोतरा के इंद्राणा गांव में गुरुवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। हनुमानगढ़ में घग्गर नदी में नहाने गए दो युवक डूब गए। पूरी खबर पढे़ं…

2. मूवी ‘120 बहादुर’ से यादव समाज नाराज, फरहान अख्तर को भेजा कानूनी नोटिस राजस्थान में यादव समाज ने एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर और प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस फिल्म ‘120 बहादुर’ के लिए भेजा है, जो 1962 के भारत-चीन युद्ध की रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है। नोटिस में दावा है कि फिल्म में यादव सैनिकों के योगदान को गौण (कम) किया गया। पूरी खबर पढे़ं…

3. कांग्रेस-नेता और 4 बार सांसद रहे कर्नल सोनाराम चौधरी का निधन बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता कर्नल सोनाराम चौधरी का दिल्ली में बुधवार रात निधन हो गया। वे दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल के पास किसी मीटिंग में शामिल होने गए थे। सीने में दर्द होने पर वे खुद गाड़ी से अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे। रात करीब 11:15 बजे उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार जैसलमेर के मोहनगढ़ में शुक्रवार को होगा। पूरी खबर पढे़ं…

4. पाली में भालू ने बुजुर्ग की नाक और चेहरा चबाया पाली में 75 साल के बुजुर्ग पर 2 भालू ने हमला कर दिया। भालू ने बुजुर्ग के चेहरा, नाक, हाथ और पांव पर काट लिया। लहूलुहान बुजुर्ग ने बेंत (लाठी) से दोनों भालू को भगाया। घटना पाली के गुड़ा गोपीनाथ (उम्मन का बेरा) में बुधवार देर शाम की है। घायल बुजुर्ग को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पूरी खबर पढे़ं…

5. कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी और बड़े भाई की हत्या प्रतापगढ़ में युवक ने पत्नी और बड़े भाई की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने दोनों की गर्दन पर वार किया। युवक ने भतीजे पर भी वार किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। हत्या के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर गांव में घूमता रहा। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पूरी खबर पढे़ं…

अब 5 अहम खबरें…

6. फोटोग्राफर पर विश्वास को लेकर मुख्य सचेतक गर्ग बोले- मैंने तो सुहागरात के फोटो भी खींचे हैं विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा- मैंने तो सुहागरात के फोटो भी खींचे हैं। यह विश्वास बनाए रखना ही फोटोग्राफर की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। गर्ग ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर जालोर में हुए जिला स्तरीय फोटोग्राफर सम्मान समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा- जो आदमी आपको हायर करके लेकर गया है, वो कितना भरोसा करता है, ये सोचिए। पूरी खबर पढ़ें

7. हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल से कूदकर महिला ने जान दी नागौर में महिला ने प्राइवेट हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। आसपास के लोग उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। मामला शहर के मानासर स्थित शिवम हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे का है। महिला हॉस्पिटल में ही पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। पूरी खबर पढे़ं…

8. अदालतों में सुविधाओं की कमी,हाईकोर्ट नाराज कोर्ट में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने पर राजस्थान हाईकोर्ट ने साढ़े चार साल में 13 बार सरकार को निर्देश जारी किए हैं, लेकिन समाधान नहीं निकला। ​​​​​​इस पर ​राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्रसिंह भाटी और जस्टिस दिनेश मेहता की बेंच ने नाराजगी जताई है। पूरी खबर पढ़ें…

9. लड्डू गोपाल की आंखों का टेस्ट रामदेवरा भादवा मेले में नेत्र महाकुंभ कैंप में अनोखा नजारा देखने को मिला। जयपुर निवासी बुजुर्ग मनफूली देवी ने बाकायदा रजिस्ट्रेशन करवाकर अपने आराध्य लड्डू गोपाल की आंखों की जांच करवाई। रजिस्ट्रेशन फॉर्म में नाम-लड्डू गोपाल जी, जन्म तिथि- जन्माष्टमी और पता- जगन्नाथ मंदिर लिखवाया। पूरी खबर पढे़ं…

10. 10 लाख में टाइगर को मारने वालों को भास्कर ने पकड़वाया दैनिक भास्कर ऐप की खबर का बड़ा असर हुआ है। लेपर्ड-टाइगर को मारकर उनकी खाल और अंग बेचने वाले खूंखार शिकारियों के गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन शिकारियों को भास्कर टीम ने लंबी पड़ताल के बाद कैमरे पर बेनकाब किया था। लेपर्ड-टाइगर को गोली मारने वाले ये आरोपी लाखों रुपए में खाल और अंग बेच रहे थे। पूरी खबर पढे़ं…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading