☜ Click Here to Star Rating


ग्रामीणों और शराब के ठेके के सेल्समैन के बीच मेले के चंदे को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सेल्समैन को अंदर ही बंद कर दिया और बाहर लाठियां डंडे लेकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने पर जब पुलिस यहां पहुंची और सेल्समैन को छुड़वाया तो भीड़ भड़क गई

.

इस घटना में थानाधिकारी रामनिवास और एक कॉन्स्टेबल घायल हो गए। दोनों को मंडावा सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

मामला झुंझुनूं जिले के मंडावा थाना क्षेत्र के लाड़सर गांव में बुधवार रात का है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

पुलिस ने देर रात ही सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और पथराव करने के आरोप में 15 से 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। SHO रामनिवास ने बताया- वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

चंदा लेने आए थे

पुलिस के अनुसार, गांव में मेले का आयोजन चल रहा था और आयोजन के लिए ग्रामीण दुकानदारों व ठेके से चंदा मांग ले रहे थे। ग्रामीण ठेके से 1100 रुपए का चंदा लेने आए थे। लेकिन ठेका संचालक की ओर से केवल 500 रुपए दिए गए। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और गुस्साए ग्रामीणों ने ठेके के सेल्समैन को अंदर बंद कर दिया।

तस्वीरों में देखें मौके पर क्या हुआ

जैसे ही पुलिस ने ठेके के सैल्समेन को छुड़वाया, लोग भड़क गए।

जैसे ही पुलिस ने ठेके के सैल्समेन को छुड़वाया, लोग भड़क गए।

ग्रामीणों ने पुलिस जीप पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

ग्रामीणों ने पुलिस जीप पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

पथराव के बाद पुलिस की जीप मौके से निकल गई।

पथराव के बाद पुलिस की जीप मौके से निकल गई।

ग्रामीण बोले- ठेका खुला देख भड़के थे

इधर, ग्रामीणों का आरोप है कि ठेका रात 8 बजे के बाद भी खुला हुआ था, जबकि नियमों के मुताबिक ठेका निर्धारित समय के बाद बंद होना चाहिए। देर रात ठेका खुला देख लोगों का गुस्सा और भड़क गया। इसी बीच गश्त पर निकली पुलिस टीम को सूचना मिली कि सेल्समैन को ठेके में बंद कर दिया गया है। इस पर थानाधिकारी रामनिवास मौके पर पहुंचे और ताला खुलवा कर सेल्समैन को बाहर निकाला था।

पुलिस पर पथराव, भागकर बचाई जान

पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीण उग्र हो गए और देखते ही देखते भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मियों को जान बचाने के लिए भागना पड़ा। पत्थर लगने से थानाधिकारी रामनिवास और एक कॉन्स्टेबल घायल हो गए। पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। अफरा-तफरी के बीच पुलिस को पीछे हटना पड़ा।

दो महिलाओं को हिरासत में लिया

पुलिस ने जांच के दौरान दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने अतिरिक्त जाब्ता तैनात कर दिया है और लगातार गश्त की जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading