☜ Click Here to Star Rating


नगर निगम हेरिटेज में मेयर – कमिश्नर के खिलाफ प्रदर्शन करते पार्षद।

जयपुर नगर निगम हेरिटेज में बीजेपी और कांग्रेसी पार्षदों ने गुरुवार को मेयर और कमिश्नर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लगभग 36 से ज्यादा पार्षद नगर निगम मुख्यालय में धरने पर बैठ गए। जहां बीजेपी पार्षदों ने बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य की समझाइश पर धरना खत

.

दरअसल, जयपुर नगर निगम में सरकारी जमीन के फर्जी पट्टों को लेकर हुए भ्रष्टाचार, वार्डों के रुके हुए विकास कार्यों के साथ ही सफाई कर्मचारियों के बकाया भुगतान को लेकर बुधवार को 20 से ज्यादा बीजेपी पार्षद धरने पर बैठ गए थे। जो मेयर कुसुम यादव और कमिश्नर निधि पटेल के खिलाफ नगर निगम मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। जिन्हें मनाने के लिए गुरुवार को बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी पार्षदों की मेयर और कमिश्नर से मुलाकात करवाकर बुधवार से जारी करने को खत्म करवाया।

वहीं बीजेपी पार्षदों के साथ कांग्रेसी पार्षद भी मेयर और कमिश्नर के खिलाफ धरने पर बैठ ठाठर योजना की जांच की मांग करने लगे। पार्षदों के बढ़ते विरोध के बाद मेयर कुसुम यादव और कमिश्नर निधि पटेल ने पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात कर उनकी आपत्ति सुनी। जिसपर पार्षदों की तीन मांगों पर सहमति बनी।

कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम हेरिटेज में मेयर कुसुम यादव का विरोध किया।

कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम हेरिटेज में मेयर कुसुम यादव का विरोध किया।

70 लाख रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों को स्वीकृति दी जाए

कांग्रेसी पार्षद दशरथ सिंह शेखावत ने बताया- बस्सी सीतारामपुरा पट्टा प्रकरण में नगर निगम द्वारा दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इसके साथ ही ठाठर योजना में भी फर्जी पट्टों की निष्पक्ष जांच की मांग पर आज सहमति बनी है। अगर अगले 7 दिनों में निगम प्रशासन द्वारा ऐसा नहीं किया गया। तो कांग्रेसी पार्षद फिर से धरने पर बैठेंगे।

शेखावत ने बताया कि इसके साथ ही सभी वार्डों में 70 लाख रुपए से ज्यादा के विकास कार्य की फाइलें जिन्हें रोक दिया गया था। उन्हें भी जोन स्तर से स्वीकृति दी जाएगी। इसको लेकर जल्द ही जोनवार पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल की XEN के साथ बैठक होगी। वहीं पार्षदों को दिए गए 5-5 अस्थाई सफाई कर्मचारियों के भुगतान की मांग पर भी आज सहमति बनी है। उम्मीद है कि शासन और प्रशासन अपनी कथनी और करनी में अंतर नहीं करेगा। जल्द ही सभी वार्डों में मूलभूत विकास कार्य शुरू होने के साथ ही सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त होगी।

बुधवार को 20 से ज्यादा बीजेपी पार्षद मुख्यालय में मेयर - कमिश्नर के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे।

बुधवार को 20 से ज्यादा बीजेपी पार्षद मुख्यालय में मेयर – कमिश्नर के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading