☜ Click Here to Star Rating


नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर राजनीति से जुड़ी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने स्पीकर वासुदेव देवनानी पर कांग्रेस की महिला विधायकों को रेस्ट रूम में बैठकर जासूसी कैमरे से देखने का आरोप लगाया है। चलिए अब सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान म

.

पहले टॉप 5 खबरें

1. 7 सेकंड में व्यापारी को गोलियों से भूना हनुमानगढ़ में व्यापारी की दिनदहाड़े एक के बाद एक चार गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश ने 7 सेकंड में पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्या के कुछ घंटों बाद ही आरजू गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली। हत्या शुक्रवार को संगरिया में की गई, शनिवार को इसका वीडियो सामने आया। पूरी खबर पढ़ें…

2. डोटासरा बोले-स्पीकर रेस्ट रूम से महिला विधायकों को देखते हैं विधानसभा में विपक्ष की तरफ एक्स्ट्रा कैमरे लगाकर जासूसी करने के विवाद के बीच अब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने स्पीकर वासुदेव देवनानी पर बड़ा आरोप लगाया है। डोटासरा ने स्पीकर पर कांग्रेस की महिला विधायकों को रेस्ट रूम में बैठकर जासूसी कैमरे से देखने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें…

3. अजमेर में 5 अजूबों पर चला बुलडोजर अजमेर में बने 7 अजूबों को तोड़ने की कार्रवाई आज भी जारी है। तोड़फोड़ की शुरुआत मिस्त्र के पिरामिड से हुई। करीब 7 घंटे में पिरामिड को पूरा तोड़ा गया। अब ताजमहल और पीसा की मीनार को गिराया जाएगा। 5 वंडर्स तोड़े जा चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें…

4. बुलेट पर निकले मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ रात 12 बजे बुलेट से झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की सड़कों पर निकले। उन्होंने ढाई घंटे तक बारिश के बाद सड़कों की बिगड़ी हालत और जयपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। पूरी खबर पढ़ें…

5. जयपुर एयरपोर्ट पर लगातार घट रही पैसेंजर की संख्या जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पैसेंजर की संख्या लगातार गिरती जा रही है। पिछले 7 महीनों में यह संख्या डेढ़ लाख पैसेंजर्स तक कम हो चुकी है। इसको लेकर अब एयरलाइन कंपनियां भी जयपुर से अपनी उड़ान को लेकर मंथन कर रही है। पूरी खबर पढ़ें…

अब 3 अहम खबरें

6. अंडर गारमेंट में छिपाकर लाया 2 किलो सोना जयपुर एयरपोर्ट पर सऊदी अरब से आए यात्री के अंडर गारमेंट से 2 करोड़ का सोना मिला। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने पैसेंजर के अंडरवियर से पेस्ट के रूप में छिपाए गया 1.949 किलो सोना बरामद किया। DRI ने शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

7. पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा- महिलाओं से जेवर उतरवाए राजस्थान पुलिस में 10 हजार पदों पर होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा आज (शनिवार) दोपहर 3 से 5 बजे तक हुई। दो दिन चलने वाली परीक्षा में 5 लाख 24 हजार 740 उम्मीदवार रजिस्टर्ड हैं। भर्ती में कॉन्स्टेबल सामान्य, ड्राइवर, बैंड, पुलिस दूरसंचार और तीन महिला बटालियन के पद शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

​​​​​​​8. स्कूल में पानी के टैंक में गिरने से बच्ची की मौत पाली के सिरियारी में प्राइवेट स्कूल में बने पानी के टैंक में गिरने से 3 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची खेलते-खेलते पानी के टैंक के पास पहुंच गई थी। फुलाद गांव सरपंच राजेंद्र सिंह ने बताया- बच्ची गायत्री सरस्वती उच्च प्राथमिक स्कूल में पढ़ाई करती थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबर जो हटकर है

9. ट्रेन रुकी तो खुशी में नाचने लगे लोग, मिठाई बांटी पाली के सोमेसर स्टेशन पर आजादी के बाद पहली बार शनिवार को पुणे जाने वाली ट्रेन रुकी। ऐसे में सोमेसर गांव के लोग ट्रेन रुकने की खुशी को फेस्टिवल के तौर पर सेलिब्रेट किया। लोग नाचने लगे, जेसीबी से फूल बरसाए, मिठाई बांटी। पूरी खबर पढ़ें…

कल क्या है खास

10. दो पारियों में होगी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती- 2025 की लिखित परीक्षा 14 सितंबर को दो पारियों में होगी। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक रहेगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading