पाली में स्कूल में खेलते-खेलते 3 साल की मासूम पानी के टैंक में गिर गई। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। मामला सोजत के सिरियारी थाना क्षेत्र के फुलाद गांव का है।
सरपंच राजेंद्र सिंह ने बताया- घटना शुक्रवार दोपहर12 बजे की है। गायत्री पुत्री अशोक सिंह रावत सरस्वती उच्च प्राथमिक स्कूल में पढ़ती थी। सुबह वह घर से स्कूल के लिए गई थी। इस दौरान वह खेलते-खेलते पानी के टैंक के पास पहुंच गई और गिर गई।

स्कूल का वह पानी का टैंक, जिसमें गिरने से बच्ची की मौत हुई।
सरंपच ने बताया- जब बच्ची स्कूल में नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान टैंक का ढक्कन खुला दिखाई दिया तो उसके अंदर देखने पर बच्ची दिखाई दी। बच्ची को बाहर निकाला और सिरियारी के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जांच के लिए पहुंचे शिक्षा अधिकारी मारवाड़ जंक्शन के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराज ने बताया- हम जब तक स्कूल पहुंचे, उससे पहले ही बच्ची को बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए थे।

सूचना के बाद ग्रामीण और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से किया इनकार सिरियारी थाने के हेड कॉन्स्टेबल नाहर सिंह ने बताया-मासूम के घरवालों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा- हमे किसी तरह की कार्रवाई नहीं करनी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments