आज की सबसे बड़ी खबर सीएम भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में चूक से जुड़ी है। पायलटों ने सीएम का चार्टर विमान गलत जगह पर लैंड करा दिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें…
1. सीएम की सुरक्षा में चूक, गलत जगह उतारा चार्टर प्लेन सीएम भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। पायलटों ने सीएम का चार्टर विमान गलत जगह पर लैंड करा दिया। मामला 31 जुलाई का दोपहर 1:18 बजे का है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने जांच शुरू कर दी है। कंपनी की रिपोर्ट के बाद DGCA ने दोनों पायलट को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया है। पूरी खबर पढ़ें

2. 24 घंटे में 612 शिक्षा अधिकारियों के ट्रांसफर राज्य सरकार ने 24 घंटे में 612 शिक्षा अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। इनमें प्रिंसिपल के साथ ही ब्लॉक लेवल से स्टेट के अधिकारी भी शामिल हैं। पहली लिस्ट रविवार को 509 प्रिंसिपल की जारी हुई थी। इसके बाद सोमवार सुबह पहले 35 और फिर 68 शिक्षा अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए। पूरी खबर पढ़ें
3. सीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सवाई माधोपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। सीएम ने अतिवृष्टि से प्रभावित चकेरी, जड़ावता, अजनोटी, मेनपुरा, धनोली, सूरवाल क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान चकचैनपुरा में जनसुनवाई की और अधिकारियों को तुरंत राहत देने के निर्देश दिए। पूरी खबर पढ़ें
4. विधायक बोले- जिले में 4 बीजेपी MLA, किसी एक को दें मंत्री पद बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा ने कहा- दौसा जिले में चाहे सरकार कांग्रेस की रही हो या भाजपा की, हमेशा यहां से मंत्री जरूर रहा है। जिले से 4-4 बीजेपी विधायक हैं, लेकिन एक भी मंत्री नहीं है। सरकार से मांग है कि अब जब भी मंत्रिमंडल विस्तार हो तो हम चारों भाइयों में से जिसे आप चाहे मंत्री पद दें। पूरी खबर पढ़ें
5. पंखे से लटकी मिली 12वीं के स्टूडेंट की लाश सिरोही में 12वीं क्लास के स्टूडेंट की लाश घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटकी मिली। कमरे में स्टूडेंट के पास एक नोटबुक मिली, जिसके आखिरी पेज पर लिखा था- तू तो मरेगा कालू। छात्र के पिता ने पड़ोसी प्राइवेट डॉक्टर पर हत्या का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें
अब 5 अहम खबरें…
6. विधायक रविंद्र भाटी ने कटे पेड़ों को ढूंढकर जमीन से निकलवाया बाड़मेर में सोलर कंपनी धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई कर रही है। इसके विरोध में शिव उपखंड के बरियाड़ा और खोड़ाल गांव के लोग धरना दे रहे हैं। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सोमवार को सोलर कंपनी की ओर से जमीन में दबाए गए कटे पेड़ों को ढूंढकर जेसीबी से निकलवाया। पूरी खबर पढ़ें

7. सरकारी हॉस्पिटल से 3 दिन का बच्चा चोरी राजसमंद के नाथद्वारा में सरकारी हॉस्पिटल से 3 दिन का नवजात बच्चा चोरी हो गया। बताया जा रहा है कि एक महिला नर्स का ओवरकोट पहनकर आई थी और बच्चे की जांच का हवाला देकर मां के पास से बच्चा ले गई थी। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला बच्चे को हाथ में लिए दिख रही है। पूरी खबर पढ़ें
8. पुलिस ने व्यापारियों को धक्का देकर सड़क से हटाया सीकर में सीवरेज के गंदे पानी की निकासी की मांग को सड़क जाम कर बैठे व्यापारियों को पुलिस ने धक्का देकर हटाया। इसके बाद ढाबों और दुकानों के बाहर सामान को अतिक्रमण बताते हुए हटाना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने कहा- पुलिसकर्मियों ने उनके साथ हाथापाई भी की। पूरी खबर पढ़ें

9. कोटा में शेर, बाघ, लेपर्ड और भालू गोद ले सकेंगे कोटा में वन्यजीव प्रेमी और संस्थाएं चिड़िया घर के जानवरों को गोद ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें जानवरों का सालाना खर्च उठाना होगा। वन्यजीव विभाग की कैप्टिव एनिमल स्पॉन्सरशिप के तहत 13 प्रजातियों के करीब 85 से ज्यादा वन्यजीवों को गोद ले सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें
10. खाटूश्यामजी में महिलाओं को घेरकर चेन तोड़ रही गैंग सीकर के खाटूश्यामजी में एक गैंग सक्रिय है, जो भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं की चेन तोड़ रही है। इस गैंग में महिलाएं भी शामिल हैं। रविवार को भीड़ के बीच 3 महिलाओं की चेन तोड़ ली गई। घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। महिलाओं के साथ कुछ युवक भी शामिल हैं, जो कुछ सेकेंड में वारदात करके फरार हो जाते हैं। पूरी खबर पढ़ें

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments