राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा ने दौसा जिले से एक मंत्री बनाने की मांग की है। विधायक ने कहा- जिले से 4-4 बीजेपी विधायक हैं, लेकिन एक भी मंत्री नहीं है। सरकार से मांग है कि अब जब भी मंत्रिमंडल विस्तार
विधायक भागचंद टांकड़ा ने सोमवार को दौसा के लालसोट में किसान सम्मेलन और ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना के शिलान्यास समारोह में कही। टांकड़ा की मांग के करीब 10 मिनट बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लालसोट के डूंगरपुर गांव में 349.86 करोड़ रुपए की ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना का शिलान्यास किया।
विधायक बोले- दौसा की एक सार्वजनिक मांग बीजेपी विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- दौसा जिले की एक सार्वजनिक मांग है। दौसा जिले में चाहे सरकार कांग्रेस की रही हो या भाजपा की, हमेशा यहां से मंत्री जरूर रहा है। यहां के लोगों ने मुझसे कहा है कि जिले से एक मंत्री होना चाहिए।
ऐसे में जब भी मंत्रिमंडल विस्तार हो तो हम चारों भाइयों (लालसोट विधायक रामबिलास मीणा, बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा, महवा विधायक राजेंद्र मीणा और सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल) में से जिसे आप चाहे मंत्री पद दें। जिससे दौसा का पहले का जो इतिहास रहा है, उसे हम फिर से दोहरावें। मेरा निवेदन है कि राजस्थान सरकार में जिले का 1 प्रतिनिधि भागीदारी रखें।
बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में दौसा जिले की 5 में से 4 सीटों पर बीजेपी के विधायक जीते थे, लेकिन किसी को भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी।
ये खबर भी पढ़ें…
राजस्थान में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार:भाजपा संगठन में भी बदलाव संभव; मोदी के बाद अमित शाह और संगठन महामंत्री से मिले सीएम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 29 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 2 अगस्त को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा के बड़े नेता लगातार दिल्ली के दौरे कर रहे हैं। 28 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की दिल्ली में संसद भवन में पीएम मोदी से मुलाकात हुई। वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी से मुलाकात करके अपने समर्थकों को सत्ता और संगठन में उचित स्थान दिलाने की पैरवी की।
इस मुलाकात के अगले दिन सीएम भजनलाल शर्मा भी पीएम मोदी से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद शनिवार 2 अगस्त को सीएम अचानक बांसवाड़ा से दिल्ली पहुंचे और अमित शाह के साथ ही संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की थी। (पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments