आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां मुख्यमंत्री के ऑफिस और इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें…
1. वसुंधरा राजे की गोद में सिर रखकर रोए बच्चों के परिवार वाले झालावाड़ में सरकारी स्कूल की बिल्डिंग के नीचे दबकर जान गंवाने वाले 7 बच्चों का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। भाई-बहन का शव एक ही अर्थी पर ले जाया गया। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पीड़ित परिवारों से मिलने पिपलोदी गांव पहुंचीं। परिवार वाले उनकी गोद में सिर रखकर फूट-फूट कर रोए। पूरी खबर पढ़ें

2. स्कूल हादसे के अगले दिन शिक्षा मंत्री ने बैंड-बाजे से करवाया स्वागत झालावाड़ स्कूल हादसे में जान गंवाने वाले 7 मासूमों की चिता ठंडी होने से पहले शिक्षा मंत्री ने बैंड-बाजे से स्वागत करवाया। दिलावर शनिवार को भरतपुर के जघीना पहुंचे थे। जैसे ही शिक्षा मंत्री कार से उतरे उन्हें ग्रामीणों ने बुके भेंट किया, 51 किलो फूलों की माला पहनाई। शिक्षा मंत्री ने मुस्कुराकर स्वीकार भी कर लिया, किसी को मना तक नहीं किया। पढ़ें पूरी खबर

3. जयपुर में सीएम ऑफिस-एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी जयपुर में मुख्यमंत्री के ऑफिस और इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। फौरन सीएम ऑफिस के साथ ही एयरपोर्ट पर एंटी बम स्क्वॉड ने चेकिंग शुरू की। हालांकि एक घंटे की छानबीन के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पूरी खबर पढ़ें

4. सीएम ने जर्जर सरकारी भवनों की मरम्मत के आदेश दिए झालावाड़ में स्कूल हादसे के बाद अब सरकार ने जर्जर सरकारी भवनों की मरम्मत करवाने का फैसला किया है। सीएम भजनलाल शर्मा ने जर्जर सरकारी स्कूल भवनों, आंगनबाड़ी भवनों सहित खराब हालत वाले सभी सरकारी भवनों की मरम्मत करवाने के आदेश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें
5. RTO इंस्पेक्टर के पास मिले 15 घर-प्लॉट और दुकान सिरोही में ACB की छापेमारी में RTO इंस्पेक्टर सुजाना राम चौधरी करोड़ों का आसामी निकला है। सिरोही, माउंट आबू, जालोर, जोधपुर और भीनमाल में हुई रेड में चौधरी के पास आय से 2 गुना संपत्ति मिली है। वहीं, 15 से ज्यादा प्रॉपर्टी मिली है। इसके साथ ही 7 बैंकों में करोड़ों रुपए का लेन-देन भी मिला है। पूरी खबर पढ़ें

अब 5 अहम खबरें…
6. डोटासरा बोले- झालावाड़ की घटना पर राजनीति नहीं जवाबदेही निभाएं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने झालावाड़ में स्कूल बिल्डिंग गिरने की घटना पर राजनीति करने की जगह जवाबदेही निभाने की अपील की है। डोटासरा ने विधायक फंड से लक्ष्मणगढ़ इलाके के जर्जर स्कूलों की मरम्मत के लिए पैसा देने की घोषणा की है। साथ ही सभी सांसदों-विधायकों से पैसा देने का सुझाव दिया। पूरी खबर पढ़ें
7. जैतारण में तालाब में डूबे भाई-बहन की मौत, सीकर में करंट से 5 झुलसे राजस्थान में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। बरसात के कारण हुए हादसे में ब्यावर के जैतारण में 2 बच्चों की मौत हो गई। वहीं, सीकर में एक परिवार के 5 लोग करंट से झुलस गए। जयपुर और अजमेर में तेज बारिश से दो मंदिरों का हिस्सा ढह गया। दौसा में शुक्रवार देर रात एक घंटे में 6 इंच बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें
8. मंत्री बोले- वो कहते हैं हमारी बेटियों की शादी मुसलमानों से करवाओ कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने बिना नाम लिए भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के नेताओं पर निशाना साधा। मंत्री ने कहा- एक कड़वी बात वो कहते हैं कि हमारी बेटियों की शादी मुसलमानों से करवाओ। हमारी बेटी, जिसे हमने पाल पोसकर बड़ा किया, हम उसकी शादी मुसलमानों से कर देंगे क्या। ऐसे लोगों का मुंह काला कर देना चाहिए। गांव में घुसने मत दो। पूरी खबर पढ़ें
9. गर्भवती पत्नी के सामने झरने के पानी में डूबा डेंटिस्ट भरतपुर के बयाना में पिकनिक मनाने गया डेंटिस्ट अपनी गर्भवती पत्नी और साली के सामने ही पानी में डूब गया। डेंटिस्ट साली के साथ झरने में नहाने उतरा था, इस दौरान पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। रेस्क्यू टीमें 15 घंटे बाद शव को बाहर निकाल पाई। पूरी खबर पढ़ें
10. जैसलमेर में गरजी स्वदेशी 155 MM की तोपें जैसलमेर की पोकरण फायरिंग रेंज में स्वदेशी 155 MM आर्टिलरी तोपों से गोला-बारूद का परीक्षण किया। यह फायरिंग न सिर्फ टेक्नोलॉजी का टेस्ट थी, बल्कि यह संदेश भी था कि सेना हर मोर्चे पर तैयार है। सेना की कोणार्क कॉर्प्स ने अभ्यास को जोरदार, घातक और बेजोड़ बताया। पूरी खबर पढ़ें

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments