आमेर रोड स्थित वायुसेना स्कूल में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आमेर रोड स्थित वायुसेना स्कूल में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए सभा आयोजित की गई।
कार्यक्रम में वारंट अफसर अभिमन्यु मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार विषम परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने दुश्मन को पराजित किया।

स्कूल के शिक्षक और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
अभिमन्यु मिश्रा ने छात्रों से किसी भी रूप में देश सेवा करने का प्रण लेने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्राचार्या ने वारंट अफसर अभिमन्यु मिश्रा का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments