☜ Click Here to Star Rating


.

आज की सबसे बड़ी खबर जैसलमेर से है, जहां सरकारी स्कूल का गेट गिरने से 1 छात्र की मौत हो गई। हादसे में एक टीचर और 5 साल की बच्ची के भी चोटें आई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें…

1. जैसलमेर में स्कूल का गेट गिरने से छात्र की मौत जैसलमेर के पूनमनगर में सरकारी स्कूल का मैन गेट गिरने से 1 छात्र की मौत हो गई। जबकि एक टीचर और 5 साल की बच्ची के चोटें आई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल का मैन गेट काफी समय से जर्जर हालत में था, फिर इसे ठीक क्यों नहीं करवाया गया। उधर, सदमे में बच्चे के मामा बेहोश हो गए। पूरी खबर पढ़ें

2. हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों का ऑटोमैटिक कटेगा चालान राजस्थान में ई-डिटेक्शन सिस्टम पोर्टल की मदद से हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों का ऑटोमैटिक चालान कटेगा। स्पीड लिमिट तोड़ने, बीमा, टैक्स और परमिट जैसे दस्तावेज मान्य नहीं होने पर भी चालान कटेगा। राज्य के 145 टोल प्लाजा पर भी यह सिस्टम एक्टिव है। पूरी खबर पढ़ें

3. सिरोही में नदी में फंसी स्कूल बस, 35 बच्चे सवार थे राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। भीलवाड़ा, कोटा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ सहित कई जिलों में पानी भर गया है। सिरोही के केराल गांव में प्राइवेट स्कूल की बस केराल नदी की रपट पर फंस गई। बस में 35 बच्चे सवार थे। भीलवाड़ा में 1 महीने पहले बनी पुलिया टूट गई तो ग्रामीण अलगोजा बजाकर नाचने लगे। पूरी खबर पढ़ें

4. झालावाड़ स्कूल हादसे की लोकसभा में गूंज, वेल में प्रदर्शन झालावाड़ के पिपलोदी गांव में स्कूल हादसे में 7 बच्चों की मौत को लेकर सोमवार को विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में प्रदर्शन किया। वेल में आकर सांसदों ने विरोध जताया। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें

5. सीकर के जवान का दिल्ली में निधन, तिरंगा रैली निकाली सीकर के जवान की दिल्ली में ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान नरेंद्र कुमार (25) भारतीय सेना की 4 जाट रेजिमेंट में तैनात थे। उनके सम्मान में ग्रामीणों ने धोद थाना से पैतृक गांव नागवा तक 15 किलोमीटर लंबी तिरंगा रैली निकाली। पूरी खबर पढ़ें

अब 5 अहम खबरें…

6. अलवर में एग्जाम बीच में छोड़ा, कैंडिडेट्स का हंगामा अलवर में CSIR नेट के एग्जाम सेंटर में अभ्यर्थियों ने पेपर बीच में छोड़ दिया और बाहर आकर हंगामा कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। अभ्यर्थियों ने कहा- एग्जाम सेंटर पर आधी लैब के कम्प्यूटर बंद पड़े थे। कभी कम्प्यूटर शटडाउन हो रहा था तो कभी सर्वर डाउन हो रहा था। पूरी खबर पढ़ें

7. मर्डर के आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत बारां में मर्डर केस में पकड़े गए आरोपी की सोमवार सुबह पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। परिजनों ने पुलिस की मारपीट के कारण मौत होने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें

8. बीकानेर में ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की बीकानेर में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर सोमवार को ABVP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। डूंगर कॉलेज में पूर्व सीएम अशोक गहलोत का पुतला दहन करने के बाद छात्र बीकानेर-जयपुर हाईवे की तरफ जाने लगे तो पुलिस ने रोक दिया। इस पर धक्का मुक्की हो गई। पुलिस ने 10 छात्रों को हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ें

9. कार की टक्कर से उछलकर गिरा युवक अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में 200 फीट रोड पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी। कार के पास खड़ा एक युवक उछलकर दूर जा गिरा और कार पूरी तरह हुई क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने टक्कर मारने वाले कार ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी खबर पढ़ें

10. जयपुर में निकली बूढ़ी तीज की सवारी जयपुर में तीज महोत्सव के दूसरे दिन बूढ़ी तीज की सवारी निकाली गई। बूढ़ी तीज की सवारी सादगी और परंपरा का प्रतीक मानी जाती है। यात्रा पूर्व राजपरिवार की ओर से पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई। नगर भ्रमण के दौरान भक्ति और लोक परंपराओं का समागम देखने को मिला। पूरी खबर पढ़ें



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading